कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 11-12 जनवरी की दुबई यात्रा के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके अनुसार बुर्ज खलीफा पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर प्रसारित की गई थी। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के सोशल मीडिया प्रमुख समीर होडा ने भी इस वीडियो को इस दावे के साथ ट्वीट किया कि बुर्ज खलीफा के लाइट शो के दौरान गांधी की तस्वीर प्रदर्शित की गई। इसे दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल यादव द्वारा भी ट्वीट किया गया है।

एक फेसबुक यूजर राजीव त्यागी ने यह कहते हुए इस वीडियो को पोस्ट किया- “राहुल गांधी का दुबई में स्वागत” – (अनुवादित)।

एक फेसबुक पेज ‘विथ राहुल गांधी’ (With Rahul Gandhi) ने इस वीडियो को “राहुल गाँधी के दुबई दौरे से पहले बुर्ज खलीफा पर राहुल गाँधी की तस्वीर का खूबसूरत नज़ारा” के रूप में शेयर किया। इसे 1,85,000 से ज्यादा बार देखा और 10,000 से ज्यादा बार शेयर किया गया है।

कई कांग्रेस-समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स ने इस संदेश के साथ यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर पोस्ट किया है।

डिजिटली बनाया हुआ वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि वायरल वीडियो के ऊपर-दाएं कोने में “Biugo” लिखा एक वाटरमार्क है। इस की-वर्ड से गूगल सर्च करने पर पता चला कि Biugo गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एक वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन है। इसे इनस्टॉल करके कोई भी यह जान सकता है कि इसमें किसी भी तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर सुपर-इम्पोज करने की सुविधा है, जिससे यह बुर्ज खलीफा पर लाइट शो की तरह लगता है।

असली वीडियो

पिछले समय में, बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से महात्मा गांधी की तस्वीर को इस इमारत पर प्रसारित किए जाने का वीडियो ट्वीट किया गया था। 2018 में संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर गए पीएम मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भी बुर्ज खलीफा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज से जगमगाया था।

निष्कर्ष : कांग्रेस सदस्यों और समर्थकों ने बुर्ज खलीफा पर राहुल गांधी की तस्वीर प्रसारित होने की असली घटना की तरह, एक डिजिटल रचना को उनकी दुबई यात्रा से पहले ट्वीट किया।

वर्गीकरण करना कठिन

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें