27 और 28 जुलाई 2024 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री परिषद आयोजित की थी. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में कई भाजपा नेता और मुख्यमंत्री दिख रहे हैं. बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचते हैं. दिख रहा है कि जब पीएम मोदी हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए पहुंचते हैं तो योगी आदित्यनाथ ने उनका अभिवादन नहीं किया जबकि बाकी सब हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम कर रहे थे. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ये क्लिप ट्वीट की और लिखा कि अब प्रणाम करना भी बंद हो गया है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

राजस्थान कांग्रेस से जुड़े हुए पप्पू राम मूंडरू ने भी ये क्लिप ऐसे ही कैप्शन के साथ ट्वीट की. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

और भी कई ट्विटर यूज़र्स ने ये क्लिप ऐसे ही दावे के साथ पोस्ट की. वहीं फ़ेसबुक पर भी ऐसा ही दावा करते हुए ये वीडियो पोस्ट किया गया है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए भाजपा का X (ट्विटर) अकाउंट खंगाला. हमें वहां पर मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का एक वीडियो मिला. भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की हाईलाइट दिखाने वाले इस 20 सेकंड के क्लिप में शुरुआत के कुछ सेकंड्स में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन करते हुए दिखते हैं.

ऑल्ट न्यूज़ रिडर्स की सहूलियत के लिए वायरल वीडियो और भाजपा द्वारा X पर पोस्ट किये गए क्लिप का मिलान भी किया जिससे ये बात साफ हो गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को नमस्ते किया था. हालांकि, कैमरा के ऐंगल्स अलग-अगल होने के कारण वीडियोज़ में योगी आदित्यनाथ की पोज़िशन भी अलग-अलग दिखती है और इस कारण ऐसा लगता है कि उन्होंने पीएम मोदी का अभिवादन नहीं किया था.

यानी, दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद का वीडियो इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका अभिवादन नहीं किया. जबकि मौके का दूसरा वीडियो देखने पर ये बात गलत साबित होती है.

ग़लत
दावा:
भाजपा की मुख्यमंत्री परिषद में योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को नमस्ते भी नहीं किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें