“पाकिस्तान, बांग्लादेश, कश्मीर से हिन्दुओं का नामो-निशान मिट गया। लेकिन उन्होंने मुसलमानों से बदले की बात नहीं की। उन्होंने चुपचाप मौत को गले लगा लिया। कश्मीरी पंडितों से सेकुलरिज्म और सहिष्णुता सीखे बाकी हिन्दू।” इस बयान के लिए अभिनेता प्रकाश राज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह संदेश जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है इसके अनुसार प्रकाश राज ने जाहिर तौर पर यह भड़काऊ बयान दिया कि मुस्लिम आक्रामकता का सामना करते हुए हिन्दू समुदाय ने चुपचाप मौत को गले लगा लिया।

fake-quote

प्रकाश राज हमेशा से सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार के आलोचक रहे हैं। इसी कारण उन्हें अक्सर विरोधियों का सामना करना पड़ता है।

தமிழ்நாட்டுல இருக்குற முட்டாப் போராளிக் கூட்டத்துக்கு மட்டும் தான் இந்த பிரகாஷ் ராஜ் பெரிய பிஸ்து மாதிரி தெரிவான். வட நாட்டுக்காரன் புளிச்சுனு இவன் மூஞ்சில துப்பிட்டு போய்கிட்டே இருப்பான்.

Posted by Vechu Senjing – வெச்சு செஞ்சிங்க் on Thursday, 25 January 2018

प्रकाश राज ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी ऐसा कोई वक्तव्य नहीं दिया है और उनके नाम पर यह झूठ फैल रहा है।

जब तक इन मशहूर हस्तियों द्वारा एक स्पष्टीकरण जारी किया जाता है, तब तक नकली बयान कई सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों के द्वारा बहुत दूर तक सफ़र कर चूका होता है। इन नकली बयानों के लिए अक्सर संदिग्ध ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेजों द्वारा मशहूर हस्तियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, ऐसा करने के लिए वे एक नियोजित तरीके का इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह यह बयान प्रस्तुत किये जाते है वह सब एक तरह ही है और इनका विषय सांप्रदायिक है। जो अभिनेता किसी मुद्दे पर अपना नजरिया रखते हैं उनको अक्सर कुछ वर्गों द्वारा लक्षित किया जाता है। प्रकाश राज अब फरहान अख्तर और स्वरा भास्कर के बाद नए शिकार हैं।

अनुवाद: Priyanka Jha

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.