ऑनलाइन साझा किये गए एक दावे के अनुसार, नीदरलैंड में स्कूलों में ग्रेड 5 से भगवद गीता को अनिवार्य कर दिया गया है।

वास्तव में, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर, ज़्यादातर ट्विटर और फेसबुक पर, यह दावा कुछ वर्षों से प्रसारित किया गया जा रहा है। नीचे दिए गए पोस्ट 2016 के हैं।

Bhagavad Gita classes made compulsory for Dutch students from Grade 5 – The Netherlands Law !
#NetherlandsLaw #BhagavadGita #TalkingGita #DutchClasses #Grade5

Posted by Talking Bhagavad Gita on Friday, 15 July 2016

ऑल्ट न्यूज़ को भी इंटरनेट पर ऐसे लेख मिले, जिसमें समान दावा किया गया हैं।

ऑल्ट न्यूज़ ऐप पर उपयोगकर्ताओं ने हमसे इस दावे को सत्यापित करने का अनुरोध किया।

झूठा दावा

दो तरह के दावे हैं – सिर्फ संदेश और उसके साथ साझा की गई तस्वीर।

भगवद गीता नीदरलैंड में अनिवार्य नहीं है

यह बिलकुल गलत है कि नीदरलैंड ने स्कूलों में भगवद गीता को अनिवार्य कर दिया है। नीदरलैंड में प्राथमिक शिक्षा के लिए अनिवार्य विषयों की सूची नीदरलैंड सरकार की वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है। अनिवार्य विषयों में डच, अंग्रेजी, अंकगणित और गणित, सामाजिक और पर्यावरण अध्ययन, रचनात्मक अभिव्यक्ति और खेल और प्रवृत्ति शामिल हैं। नीदरलैंड में प्राथमिक शिक्षा के लिए अनिवार्य विषय/मॉड्यूल के रूप में भगवद गीता का कोई संदर्भ नहीं है।

2013 की तस्वीर 

ऑल्ट न्यूज़ ने दोनों बच्चियों की तस्वीर को रिवर्स-सर्च किया, जिन्हें इस दावे के साथ प्रसारित किया गया था। हमने पाया कि इसे सितंबर 2013 में एक वेबसाइट, इस्कॉन माइंड ट्री पर अपलोड किया गया था। यह ध्यान दिया जा सकता है कि इस्कॉन कृष्ण अनुयायियों का एक पंथ है।

नीदरलैंड में स्कूलों में भगवद गीता को अनिवार्य बनाने के बारे में सोशल मीडिया का किया गया दावा गलत है। इसे कम से कम 2016 के बाद से वेबसाइटों पर पोस्ट किया जा रहा है और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया गया है।

असत्य
दावा:
नीदरलैंड के स्कूल में भगवत गीता अनिवार्य

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें