हाल ही में मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक मधु पूर्णिमा किश्वर ने उत्तर प्रदेश का एक वीडियो ट्वीट किया और गलत दावा किया कि यह वीडियो राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की एक रैली से सम्बंधित है, जहा पर ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे। जब उन्हें बताया गया कि यह वीडियो गलत है, किश्वर ने एक और वीडियो ट्वीट किया और दावा किया कि ‘पाकिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे कांग्रेस के किसी दुसरे प्रसंग पर हुए थे। @Offenssiv का यह ट्वीट, जो किश्वर ने रीट्वीट किया था, अब डिलीट हो चूका है, परन्तु उसका आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है और उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग यहाँ सुनी जा सकती है।

वीडियो के आधार पर किश्वर ने जयपुर पुलिस से कार्रवाई करने की अपील की।

madhu