27 मई, 2026 से एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. दावा है कि इसमें PM मोदी किसी फ़ोटोशूट के लिए तैयार होते दिखते हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि 24 घंटे PM मोदी को सजाने के लिए एक पूरी टीम है जिसे दूसरे देश से हायर किया गया है. स्टाइलिश और ब्यूटीशियन इटली और वेस्ट से बुलाए गए हैं. साथ ही, दावे में ये भी लिखा है कि इन सबका एक महीने का खर्च 10 करोड़ है.

एक यूज़र ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह से पीएम मोदी को सजाय जाता है.

एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह का दावा किया.

 

2018-2019 में भी किया गया था शेयर

गुरुग्राम कांग्रेस के आधिकारिक पेज से ये वीडियो 4 मई 2019 को शेयर किया गया था. दावे के मुताबिक, “ये है गरीब का बेटा,मेकअप करा रहा है. आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि इसके श्रृंगार के लिए ब्यूटीशियन को 80 लाख रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाता है.”

 

ये है गरीब का बेटा,मेकअप करा रहा है।
आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि इसके श्रृंगार के लिए ब्यूटीशियन को 80 लाख रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाता है।

Posted by Gurugram Congress on Saturday, 4 May 2019

ये वीडियो अंग्रेजी और हिंदी दोनों में फेसबुक पर काफी वायरल था.

 

2018 में भी ऐसा दावा किया गया था. हालांकि, उसमें पीएम के वीडियो के बजाय, तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था.

15 लाख रुपये महीने की पगार पर रखी गई मेकअप आर्टिस्ट के हाथों मेकअप कराकर सजधज कर रोने को निकलते नौटंकीबाज।

Posted by Aditya Chaturvedi on Monday, 22 October 2018

 

फैक्ट चेक

वीडियो के 8वें सेकंड पर एक कागज़ पर लिखा दिखता है – ‘मैडम तुसाद्स बॉडी मेजरमेंट’.

 

पीएम मोदी का मोम का पुतला बनाने का वीडियो 2016 में अपलोड किया गया था. यह दावा कि ब्यूटीशियन पीएम का मेकअप कर रही थीं, गलत है, क्योंकि मैडम तुसाद के कर्मचारी उनके शरीर का माप लेते देखे जा सकते हैं. लेकिन एक क्लिप का इस्तेमाल यह प्रचारित करने के लिए किया गया कि सिंगापुर के मैडम तुसाद में पीएम मोदी की मोम की प्रतिमा बनाने के वीडियो को देख कर चुनी गई ब्यूटीशियनों पर प्रधानमंत्री ने 80 लाख रुपये खर्च किए हैं. बाद में ये दावा किया जाने लगा कि 24 घंटे पीएम मोदी ब्यूटीशियनों से मेकअप कराते हैं.

 

इसके अलावा, मीडिया में ऐसे किसी आरटीआई की कोई खबर नहीं है जिससे यह खुलासा हुआ कि पीएम मोदी मेक-अप पर 80 लाख रुपये महीना खर्च करते हैं. पूरे महीने मेकअप पर 10 करोड़ रुपये का खर्च होने का दावा भी झूठा है.

ग़लत
दावा:
पीएम मोदी का मेकअप खर्च 80 लाख रुपये महीना

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें