30 अक्टूबर को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद के द्वारा एक सैन्य कुत्ते को सम्मानित करने की एक तस्वीर साझा की। इस सैन्य कुत्ते ने IS प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी का पीछा करने में मदद की थी। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमेरिकी हीरो” (अनुवाद)

फोटोशॉप तस्वीर

हालांकि, यह तस्वीर वास्तविक नहीं है बल्कि फोटोशॉप की गई है। आकस्मित रुप से, ट्रम्प ने वास्तविक कुत्ते की तस्वीर को 29 अक्टूबर को ही ट्वीट किया था।

कुत्ते की इस तस्वीर को 2017 में जेम्स मैकक्लॉगन को पदक प्रदान करने वाले राष्ट्रपति की तस्वीर के ऊपर सुपरइम्पोज़ किया गया है। असल में यह तस्वीर 2017 की है जब सेना के रिटायर्ड डॉक्टर जेम्स मैकक्लॉगन को पदक से सम्मानित किया गया था। मैकक्लॉगन को वियतनाम युद्ध के दौरान 10 लोगों की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया था।

फोटोशॉप तस्वीर को अमेरिकी रुढ़िवादी वेबसाइट द डेली वायर द्वारा व्यगं के तौर पर बनाया गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें जेम्स मैकक्लॉगन को सैन्य कुत्ते जिसने IS प्रमुख बगदादी के ठिकाने को ढूंढने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, से बदल कर इस तस्वीर को फोटोशॉप किया गया था।

ग़लत
दावा:
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सैन्य कुत्ते को पदक से सम्मानित किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें