20 नवंबर को कुछ मीडिया संगठनों ने PoK में इंडियन एयरफ़ोर्स द्वारा ‘पिनपॉइंट स्ट्राइक’ की खबर दी. लेकिन मीडिया के इस दावे को भारतीय आर्मी ने नकार दिया. इस दौरान, सोशल मीडिया पर एक वीडियो PoK में इंडियन एयरफ़ोर्स के हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है. दावा है कि इंडियन एयरफ़ोर्स ने PoK में कुछ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया. फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है. ट्विटर हैन्डल ‘@DS_RathoreBJP’ ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए यही दावा किया है. आर्टिकल लिखे जाने तक इस ट्वीट को 21,600 बार देखा जा चुका है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

ट्विटर यूज़र दीपक चौधरी ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

एक और ट्विटर यूज़र ने ये वीडियो ट्वीट किया है. (आर्काइव लिंक)

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ इस वीडियो की जांच पहले भी फ़रवरी 2019 में कर चुका है जब ये वीडियो बालकोट में भारतीय एयरफ़ोर्स द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का बताकर शेयर किया गया था.

दरअसल, ये वीडियो किसी एयर स्ट्राइक का नहीं बल्कि एक वीडियो गेम का है. वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रही आवाज़ से ही इस वीडियो के किसी गेम से संबंधित होने का पता लग जाता है. इसके चलते, की-वर्ड्स सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर ‘आर्मा 2’ नाम का एक वीडियो गेम की फ़ुटेज मिली. साल 2015 में अपलोड की गयी इस क्लिप में 20वें सेकंड पर वायरल वीडियो के दृश्य देखने को मिलते हैं.

इस तरह, एक गेम का वीडियो सोशल मीडिया पर भारतीय एयरफ़ोर्स के PoK में एयर स्ट्राइक करने का बताकर शेयर किया गया.


ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें:

ग़लत
दावा:
Pok में इंडियन एयरफ़ोर्स स्ट्राइक 'पिनपॉइंट स्ट्राइक' का वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें