भारतीय जनता युवा मोर्चा UP की सोशल मीडिया हेड ऋचा राजपूत ने एक तस्वीर शेयर की और दावा किया कि योगी सरकार ने नवरात्रि व्रत रखने वाले पुलिसकर्मियों के लिये फलाहार का विशेष प्रबंध किया. साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि पहली बार ऐसा दृश्य देखा है वर्ना ऐसा आयोजन सिर्फ रोज़ा-इफ़्तार में ही दिखता है. 12 अक्टूबर को किए गए इस ट्वीट को अब तक 5 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं. (आर्काइव लिंक)

तेज़ रफ़्तार योगी सरकार‘ नाम के पेज से पोस्ट की गयी इस तस्वीर को 23 हज़ार से अधिक लाइक्स मिले हैं. इस पोस्ट में भी दावा किया गया है कि योगी सरकार ने पहली बार नवरात्रि व्रत रखने वाले पुलिसकर्मियों के लिए फलाहार का विशेष प्रबंध किया.

💓💪😍बाबा की जय हो😍💪💓
योगी सरकार ने पहली बार💪😍
नवरात्रि व्रत रखने वाले पुलिस कर्मियों के लिये
फलाहार का विशेष प्रबंध किया है।👌
जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है💕

Posted by तेज रफ़्तार योगी सरकार on Monday, 11 October 2021

पुलिस मडिया न्यूज़ नाम की एक वेबसाइट ने सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर ये ख़बर छाप दी.

इसके अलावा बीजेपी ग़ाज़ियाबाद के सोशल मीडिया संयोजक आनंद कालरा, फ़ेसबुक पेज योगी के योद्धा, नीलम चतुर्वेदी @Goldenthrust सहित कई लोगों ने ये तस्वीर शेयर करते हुए यही दावा किया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

यांडेक्स पर इस तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च करने से 2018 के एक ट्वीट में ये तस्वीर मिली. ये तस्वीर विकास चन्द्र त्रिपाठी ने 10 अक्टूबर 2018 को पोस्ट की थी. विकास UP पुलिस हेडक्वार्टर में एडीशनल SP रह चुके हैं. उन्होंने इस आयोजन की 4 तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें एक तस्वीर अभी UP सरकार की तारीफ़ करते हुए शेयर की जा रही है.

विकास चन्द्र त्रिपाठी ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ये नवरात्रि के पहले दिन लखनऊ के साथियों के साथ फलाहार/लंच कार्यक्रम की थी.

हमने UP पुलिस की वेबसाइट पर विकास चन्द्र त्रिपाठी के बारे में जानकारी ढूंढने की कोशिश की. मालूम चला कि हाल ही में उन्हें निलंबित कर दिया गया था. इसके अलावा ऐसी हमें कोई विश्वसनीय ख़बर नहीं मिली जिसमें बताया गया हो कि योगी सरकार ने ये पहल शुरू की है.

यानी, 3 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि नवरात्रि में योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए फलाहार का आयोजन किया हो.


क्या राकेश टिकैत का ने मीडिया को धमकी दी? देखिये

ग़लत
दावा:
UP में पहली बार नवरात्रि में पुलिसकर्मियों को फलाहार का आयोजन.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें