खुद को लेखक बताने वाले जयमन शर्मा ने गांधी जयंती के दिन एक तस्वीर शेयर की जिसमें महात्मा गांधी की कही एक लाइन लिखी थी और नीचे अरविन्द केजरीवाल की फ़ोटो छपी थी. पन्ने में सबसे नीचे महात्मा गांधी की एक छोटी सी तस्वीर दिखती है. उन्होंने इस कथित अख़बार की क्लिप का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, “केजरीवाल जयंती की शुभकामनाएं – एमके गांधी.”

कई लोगों ने ट्विटर पर ये तस्वीर शेयर करते हुए यही लिखा और केजरीवाल का मज़ाक उड़ाया.

फ़ैक्ट-चेक

सिद्धार्थ नाम के एक यूज़र ने ट्विटर पर अख़बार की असल तस्वीर दिखायी. इसमें महात्मा गांधी की बड़ी तस्वीर और सबसे नीचे, कोने में अरविन्द केजरीवाल की छोटी सी तस्वीर दिख रही है.

हमने देखा कि दैनिक जागरण के दिल्ली संस्करण में ये तस्वीर 5वें पेज पर छपी थी. नीचे असल तस्वीर और एडिटेड तस्वीर देख सकते हैं. एडिटेड तस्वीर में अरविन्द केजरीवाल और महात्मा गांधी की तस्वीरों की अदला बदली कर दी गयी है.

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के हैंडल से भी इस तस्वीर को फ़र्ज़ी बताते हुए असली अख़बार की तस्वीर ट्वीट की गयी थी.

यानी, दैनिक जागरण अख़बार गांधी जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के एक विज्ञापन को एडिट कर शेयर किया गया.


मीडिया ने राकेश टिकैत का अधूरा बयान दिखाकर कहा कि उन्होंने मीडिया को धमकी दी, देखिये

ग़लत
दावा:
गांधी जयंती के अवसर पर अरविन्द केजरीवाल ने अख़बार में अपनी बड़ी फ़ोटो छपवाई.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें