सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें नई दिल्ली के लोधी एस्टेट में अरविंद केजरीवाल के आलीशान आवास के अंदरूनी हिस्से को दिखाने का दावा किया जा रहा है. क्लिप में तस्वीरों की तुलना दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए भाषण के अंशों से की गई है, जिसमें उन्होंने राजनीति में सादगी की वकालत की थी.

राईटविंग इन्फ्लुएंसर रौशन सिन्हा (@Mrsinha) ने वायरल क्लिप पोस्ट करते हुए दावा किया कि ये विजुअल्स अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर के हैं. इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, पोस्ट को 24 हज़ार से ज़्यादा बार देखा जा गया है और इसे लगभग 370 बार रीशेयर किया गया है. (आर्काइव)

25 अप्रैल को दिल्ली के मंत्री और भाजपा नेता परवेश वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल उच्च सुविधाओं वाले लक्जरी बंगले में रहते हैं. उन्होंने टिप्पणी की, आम आदमी पार्टी को ‘आलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए. प्रेस कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने केजरीवाल के आवास का लेआउट और उनके घर के अंदर की तस्वीरें दिखाईं, जिनमें से कई वायरल सोशल मीडिया पोस्ट से ली गई थीं.

परवेश वर्मा ने कहा, “अगर उन्होंने दिल्ली के नागरिकों के कल्याण के लिए उतना ही सोचा और समय दिया होता जितना उन्होंने कालीन, टाइल्स, पेंटिंग और रंगों को चुनने में लगाया, तो शायद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज दलबदल नहीं करते.”

बीजेपी दिल्ली ने इनमें से कुछ तस्वीरें इसी दावे के साथ अपने ऑफ़िशियल X हैंडल से शेयर कीं. (आर्काइव)

राईटविंग इन्फ्लुएंसर बाला (@erbmjh), थानेदार ने भी ऐसा ही दावा किया. इस यूज़र को ऑल्ट न्यूज़ ने पहले भी कई मौकों पर सांप्रदायिक ग़लत सूचनाएं शेयर करते हुए पाया है.

(@AnkurSingh), (@StringReveals), (@AMIT_GUJJU), (@PoliticalKida), और (@delhichatter) जैसे कई अन्य यूज़र्स ने इस वायरल दावे को उन तस्वीरों के साथ शेयर किया, जिन्हें उन्होंने अरविंद केजरीवाल के आवास का विजुअल बताया था. (आर्काइव: 12345)

नीचे इन पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट्स देखे जा सकते हैं:

This slideshow requires JavaScript.

 

फ़ैक्ट-चेक

हमने पाया कि AAP नेता आतिशी मार्लेना ने आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि तस्वीरें फ़र्ज़ी थीं.

आप के राज्यसभा सदस्य, संजय सिंह ने भी X पर संबोधित किया और बताया कि भाजपा नेता परवेश वर्मा, साथ ही टीवी चैनल, “फ़र्ज़ी तस्वीरें” शेयर कर रहे हैं.

वायरल दावों की सच्चाई को वेरिफ़ाई करने के लिए, हमने केजरीवाल के भव्य बंगले के अंदरूनी हिस्से को दिखाने वाली तस्वीरों पर रिवर्स इमेज सर्च किया. परवेश वर्मा द्वारा दिखाई गई कई तस्वीरें, जिन्हें वायरल दावों के साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया था, इनका रिवर्स इमेज सर्च हमें Pinterest और Instagram जैसी साइटों पर पहले से ही अपलोड की गई तस्वीरों तक ले गईं.

इसी तरह, हमने पाया कि वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई देने वाली कई तस्वीरें Pinterest से ली गई थीं.

हमें वर्मा द्वारा दिखाई गई और बीजेपी दिल्ली द्वारा X पोस्ट में शामिल की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर एक यूट्यूब वीडियो में भी मिली, जिसका शीर्षक था: “टाइमलेस अमेरिकन स्टाइल: लॉस एंजिल्स के घरों में 8 मनमोहक समकालीन क्लासिक लिविंग रूम डिजाइन””

कुल मिलाकर, राईटविंग इन्फ्लुएंसर और दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के आवास के शानदार अंदरूनी हिस्सों को दिखाने के लिए शेयर की गई तस्वीरें अलग-अलग गृह-सजावट वेबसाइटों से ली गई हैं, जिनमें से कई पहले से ही Pinterest पर अपलोड की गई हैं.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged: