सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी शेयर की जा रही है. तस्वीर में भाजपा तमिलनाडु के जनरल सेक्रेटरी केशव विनायक, कोयंबटूर भाजपा के ज़िला अध्यक्ष बालाजी उथमरासामी और तेलंगाना भाजपा के उपाध्यक्ष सेल्वा कुमार के साथ कुछ लोग खाना खाते दिख रहे हैं. टेबल पर मांसाहारी खाने के साथ-साथ बीयर की कुछ बोतलें भी पड़ी हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कोवाई हरीश ने ये तस्वीर शेयर की थी. ये ट्वीट डिलीट किये जाने से पहले 37 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा था. (ट्वीट का आर्काइव वर्ज़न)

एक फ़ेसबुक यूज़र ने भी ये तस्वीर पोस्ट की.

फ़ेसबुक पर और भी कई यूज़र्स ने कोवाई हरीश के ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है.

फ़ैक्ट-चेक

रिडर्स गौर करें कि इस तस्वीर को इतने खराब ढंग से एडिट किया गया है कि ज़ूम करने पर ही साफ दिख जाता है कि ये असली नहीं है. तस्वीर में टेबल पर रखी बीयर की बोतलों का रिफ़्लेक्शन, बोतल से मेल नहीं खा रहा है. और ये ज़ाहिर तौर पर संभव नहीं है. क्यूंकि वस्तु का प्रतिबिंब भी उसके जैसा ही होता है जैसे खुद को आईने में देखना.

This slideshow requires JavaScript.

 

 

तेलंगाना भाजपा के उपाध्यक्ष सेल्वा कुमार ने ऐसी ही तस्वीर 27 फरवरी को ट्वीट की थी. हालांकि, वायरल तस्वीर से अलग इस तस्वीर में टेबल पर पानी की बोतलें रखी हैं.

नीचे दोनों तस्वीरों को कम्पेयर किया गया है ताकि आप इनके बीच का फ़र्क साफ देख सकें. इसके अलावा, वायरल तस्वीर में टेबल पर मौजूद डिश में मांसाहारी खाना दिख रहा है. लेकिन असली तस्वीर में ऐसा नहीं है.

 

कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर तेलंगाना भाजपा के नेताओं और सदस्यों को निशाना बनाने के लिए बेहद खराब ढंग से एडिट की गई तस्वीर शेयर की गई. असली तस्वीर में टेबल पर न ही बीयर की बोतले हैं और न ही पत्ते पर मांसाहारी खाना.

ग़लत
दावा:
भाजपा तमिलनाडु के नेता और सदस्य बियर पीते हुए दिखे

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें