कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पेज पर भाजपा के 9 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया. एक व्यंग्य की तरह शुरू हुआ ये अभियान अब एक ऑनलाइन आंदोलन में तब्दील होता दिख रहा है.

भाजपा नेताओं और राईटविंग इन्फ्लुएंसर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया है कि पेज के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तानी है. भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव तजिंदर बग्गा ने CJP के फॉलोअर्स के पाई चार्ट वाला एक ग्राफ़िक पोस्ट किया, जिसमें दावा किया गया कि 49% पाकिस्तान फॉलोअर्स से, 14% फॉलोअर्स संयुक्त राज्य अमेरिका से, 14% फॉलोअर्स बांग्लादेश से, और सिर्फ 9% फॉलोअर्स भारत से हैं. शेष यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से होने का दावा किया गया है. तजिंदर बग्गा ने ये ग्राफ़िक शेयर करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान जनता पार्टी.’ (आर्काइव)

राईटविंग इन्फ्लुएंसर ऋषि बागरी ने भी वही ग्राफ़िक पोस्ट किया और इसे “कॉकरोच जनता पार्टी का सच” कहा. (आर्काइव)

एबीपी न्यूज़ की पत्रकार चित्रा त्रिपाठी ने भी फ़ेसबुक पर वायरल दावे का प्रचार किया. उन्होंने बग्गा का हवाला देते हुए लिखा, ”कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी हैं.”

ज़ी के स्वामित्व वाले न्यूज़ आउटलेट WION ने भी CJP के इंस्टाग्राम पेज पर “विदेशी फॉलोअर्स” के बारे में एक रिपोर्ट पब्लिश की. X पर उनकी पोस्ट में कहा गया, “पाकिस्तान का ऐंगल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से है? नेटिज़न्स ने बड़ी संख्या में पाक, बांग्लादेश और तुर्की स्थित फॉलोअर्स को मार्क किया.” (आर्काइव)

X पर कई अन्य लोगों ने भी वायरल दावे को बढ़ाया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से संपर्क किया. उन्होंने CJP के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम पेज की एक स्क्रीन रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें उसके फॉलोअर्स की डेमोग्राफिक्स दिखाई गई है. पेज के 94.7% फॉलोअर्स भारत से हैं, इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका 1%, यूनाइटेड किंगडम 0.7% और कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात 0.6% है.

ये ध्यान देने वाली बात है कि CJP के असली फॉलोअर्स के डेटा में न तो पाकिस्तान और न ही बांग्लादेश शामिल है. वायरल दावों का खंडन करने के लिए डिपके ने खुद ट्विटर का सहारा लिया. 21 मई को शाम 5 बजकर 17 मिनट पर उनके द्वारा अपलोड किए गए स्क्रीनशॉट में ऐसे ही आंकड़े देखे जा सकते हैं.

CJP का X हैंडल, जिसके 200,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स थे, इसके बनते ही 5 दिनों के भीतर, 21 मई को भारत में सस्पेंड कर दिया गया. डिपके ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए X पर पोस्ट किया, “जैसा कि अपेक्षित था, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिया गया है.”

कुल मिलाकर तजिंदर बग्गा का दावा झूठा है कि कि CJP के फॉलोअर्स का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तानी है, इसे कई अन्य यूज़र्स द्वारा प्रचारित किया गया है. संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, CJP के 90% फॉलोअर्स भारतीय हैं.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged:
About the Author

Student of Economics at Presidency University. Interested in misinformation.