सोशल मीडिया पर एक पोस्टर काफी वायरल है. तस्वीर में मलयालम भाषा में कुछ लिखा है. वहीं एक शख्स खाना खाते हुए दिख रहा है. साथ ही पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) का लोगो है. UDF कांग्रेस के गठबंधन की एक पार्टी है. ये तस्वीर शेयर करते हुए यूज़र्स कह रहे हैं कि पोस्टर में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते लिखा है, “अगर गाय का मांस खाना है तो कांग्रेस को वोट दीजिए”. ट्विटर हैन्डल ‘@satyamS19745855’ ने ये तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये वही राहुल गांधी है जो ‘परम शिवभक्त जनौऊधारी हिन्दू’ बनकर घूमते हैं. आर्टिकल लिखे जाने तक इसे तकरीबन 400 रिट्वीट्स मिले हैं. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

आनंद कुमार नाम के एक यूज़र ने ये तस्वीर इसी दावे के साथ ट्वीट की. (आर्काइव लिंक)

कई ट्विटर यूज़र्स ने ये तस्वीर इसी दावे के साथ ट्वीट की है.

फ़ैक्ट-चेक

कांग्रेस के पोस्टर पर लिखे मलयालम टेक्स्ट के बारे में जानने के लिए ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल किया. गूगल ट्रांसलेट टूल ने इस टेक्स्ट का रफली ट्रांसलेशन इस प्रकार किया: “भोजन के लिए हत्या? इस देश में? इस समय?”

हालांकि तस्वीर की क्वालिटी खाफी खराब है, इस कारण पूरे टेक्स्ट का ढंग से ट्रांसलेशन नहीं हो पाया.

आगे, ऑल्ट न्यूज़ ने द न्यूज़मिनट की केरला ब्यूरो हेड सरिता एस बालन से संपर्क किया. उन्होंने ये वायरल तस्वीर देखी और हमें इसपर लिखे टेक्स्ट का ट्रांसलेशन भेजा जो इस प्रकार है:

“मैं जानना चाहता हूं, खाने के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है? इस ज़मीन पर? इस समय में? हमें असभ्य राजनीति की ज़रूरत नहीं है. गैर-भेदभाव वाले लोगों को शासन करने दें, हम भारत को दोबारा हासिल करेंगे”.

जांच करते हुए ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि ये इसी दावे के साथ अप्रैल 2019 में भी शेयर की गई थी. वहीं तलाश जारी रखते हुए हमें मालूम चला कि ये पोस्टर्स 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के वक़्त लगाए गए थे. ऐसे कई पोस्टर्स आप यहां देख सकते हैं: (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3, लिंक 4, लिंक 5, लिंक 6) इनमें अभी वायरल हुआ पोस्टर भी शामिल है.

This slideshow requires JavaScript.

यानी, सोशल मीडिया पर एक मलयालम टेक्स्ट वाला पोस्टर इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि कांग्रेस वोट पाने के लिए लोगों से अपील कर रही है कि अगर गौमांस खाना है तो उन्हें वोट दें. जबकि असल में पोस्टर पर ‘खाने के नाम पर लोगों की हत्या’ की बात करते हुए देश में गैर-भेदभाव वाली सरकार चुनने के बारे में कहा गया है.

वर्गीकरण करना कठिन
दावा:
कांग्रेस वोट पाने के लिए लोगों से गौमांस के बदले वोट मांग रही है

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें