सोशल मीडिया पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ खड़ी एक महिला की तस्वीर वायरल है. यूज़र्स इसे शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि तस्वीर में दिख रही महिला NEET-UG पेपर लीक मामले में गिरफ्तार की गई शिक्षिका मनीषा मांढरे हैं.

दरअसल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा हर साल की तरह इस बार भी NEET-UG प्रवेश परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी जिसमें देश भर से लगभग 23 लाख छात्र शामिल हुए थे. लेकिन पेपर लीक होने के बाद 12 मई को NEET प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी. CBI विशेष जांच कमेटी बनाकर इस पूरे मामले की जांच करते हुए अब तक दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मांढरे, मनीषा वाघमारे, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, धनंजय लोखंडे, यश यादव और शुभम खैरनार शामिल हैं.

इसी संदर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंवदा ने वायरल तस्वीर एक्स पर दो बार ट्वीट करते हुए लिखा, “ये महिला प्रोफेसर मनीषा मांढरे हैं जिन्हें CBI ने NEET पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार किया है. आज भाजपा की सत्ता में रहते हुए इसे NEET पेपर लीक के लिए बदनामी मिल रही है, धर्मेंद्र प्रधान समेत सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”

This slideshow requires JavaScript.

बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश ग्रिगलानी, राकेश कुमार सिंह, पत्रकार साईं राम बी, रोहिताश माहुर समेत कई यूज़र्स ने X पर वायरल तस्वीर शेयर करते हुए महिला को NEET पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार मनीषा मांढरे बताया.

This slideshow requires JavaScript.

Daipayan Nair, Raj Bhaduri SA और कन्नड़ न्यूज़ मीडिया फेसबुक पेज समेत कई फ़ेसबुक यूज़र्स इंस्टग्राम यूज़र्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ वायरल तस्वीर पोस्ट की.

This slideshow requires JavaScript.

फैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान करने के लिए गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया. हम इस महिला की पहचान महाराष्ट्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता एकबोटे के रूप कर पाए. उन्होंने X, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर 18 दिसंबर 2024 को शेयर की गई थी. कैप्शन के अनुसार, पुणे पुस्तक महोत्सव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अपने माता-पिता के साथ मुलाकात करवाने के अनुभव को उन्होंने शेयर किया है.

इसके अलावा, निवेदिता एकबोटे ने ऐसे ही एक वायरल पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री के साथ मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. ये तस्वीर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ ली गई थी, इस तरह की तस्वीरों का दुरुपयोग करके झूठी बातें फैलाना निंदनीय है, कृपया इस तरह की भ्रामक सामग्री प्रसारित न करें.”

जब हमने NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मांढरे की-वर्ड्स सर्च किया. हमें कई न्यूज़ रिपोर्ट में मिलें जिनमें गिरफ्तार हुई मनीषा मांढरे की असल फाइल फोटो है. रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मांढरे NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी हुई थीं और उन्हें NTA द्वारा विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था.

यानी, वायरल तस्वीर में दिख रही महिला असल में मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता एकबोटे हैं जिन्हें यूज़र्स NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मांढरे बताकर भ्रामक दावा कर रहे हैं.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged: