तिरुपति मंदिर प्रसाद विवाद के बीच 22 सितंबर, 2024 को आंध्र प्रदेश की तेलगु देसम पार्टी के ऑफ़िशियल एक्स हैन्डल ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में जगन रेड्डी के हाथ में प्रसाद (चरणामृत) दिया जाता है लेकिन वो इसे पीते हुए नहीं दिख रहे हैं. वो इसे सर के ऊपर से फेंकते हुए दिखते हैं. इस वीडियो को शेयर कर जगन रेड्डी को फेंकू कहा जा रहा है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि अगर लड्डू होता तो इसे सूंघ के समझ जाते लेकिन चरणामृत को वो फेंक दे रहे हैं. 6 सेकंड के एक क्लिप को 3 बार रिपीट मोड में चलाया गया है. (आर्काइव लिंक)

और भी कुछ यूज़र्स ने ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है.

फ़ैक्ट-चेक

की-वर्डस सर्च से हमें साक्षी टीवी नामक रिजनल न्यूज़ चैनल पर इस मौके के कई वीडियोज़ मिले. इन वीडियोज़ में जगन मोहन रेड्डी और उनकी पत्नी ठीक वैसे ही पोशाक में दिख रहे हैं जैसा उन्होंने वायरल वीडियो में पहना है. 14 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति के अवसर पर जगन रेड्डी और उनकी पत्नी YS भारथी रेड्डी संक्रांति के उत्सव में शामिल हुए थे.

इनमें से एक वीडियो में दिखता है कि जगन रेड्डी असल में चरणामृत पीते हैं लेकिन वायरल वीडियो से वो हिस्सा काट दिया गया है. ये हिस्सा असली वीडियो में 2 मिनट 55 सेकंड पर आता है.

YSRCP ने भी एक ट्वीट में वायरल वीडियो को फ़र्ज़ी बताया है.

कुल मिलाकर, जगन मोहन रेड्डी का एक क्लिप किया हुआ वीडियो झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर का प्रसाद फेंक दिया.

ग़लत
दावा:
जगन मोहन रेड्डी ने मंदिर का प्रसाद फेंक दिया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें