इंडिया टुडे ने ब्रेकिंग न्यूज़ बताते हुए दावा किया कि रेज़िस्टेंस फ़ोर्सेज़ के नेता अहमद मसूद ने एक तस्वीर ट्वीट की और कहा कि पाकिस्तानी एयर फ़ोर्स के लड़ाकू विमान को पंजशीर में ढेर कर दिया गया. इस ब्रॉडकास्ट के दौरान चैनल ने एक ट्वीट दिखाया जिसमें एक लड़ाकू विमान की तस्वीर दिखती है. (आर्काइव लिंक)

आज तक ने भी एक ख़बर में बताया. “पंजशीर के विद्रोही नेता अहमद मसूद ने दावा किया है कि पंजशीर के लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट को मार गिराया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “पाकिस्तानी जेट प्लेन, जिसे शेर के शावकों ने मार गिराया. रेजिस्टेंस पंजशीर.”

हिंदुस्तान ने एक ख़बर में यही दावा किया.

दैनिक भास्कर ने बताया. “पंजशीर पर तालिबानी लड़ाकों ने सोमवार को जीत का दावा किया है. इस बीच पंजशीर के लड़ाकों और नॉर्दर्न अलायंस की सेना ने अहमद मसूद के नेतृत्व में पूरे अफ़ग़ानिस्तान में विद्रोह की घोषणा कर दी है.”

फ़ैक्ट-चेक

पाकिस्तान के एक पत्रकार हमज़ा अज़हर सलाम ने इंडिया टुडे के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने जिस हैंडल के किए गए ट्वीट के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की, वो असली नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि ये तस्वीर 2018 की है और पाकिस्तानी जेट की नहीं बल्कि US जेट की है.

ABC, मिलिट्री ने अप्रैल 2018 में इस तस्वीर पर रिपोर्ट पब्लिश करते हुए इसे US का F16 विमान बताया था जो एरिज़ोना में क्रैश हो गया था. रिपोर्ट के अनुसार, पायलट को ज़्यादा चोट नहीं लगी थी.

मीडिया चैनल्स ने जिस ट्वीट पर ये ख़बर प्रकाशित की, वो ट्विटर हैंडल ही अब डिलीट हो गया है. लेकिन इस हैंडल से ट्वीट की गयी कुछ तस्वीरें हैं जिनसे साफ़ हो जाता है कि ये ट्वीट फ़र्ज़ी था जिसे मीडिया ने बिना वेरीफ़ाय किए चला दिया.

This slideshow requires JavaScript.


ज़ी हिंदुस्तान ने तालिबान के ख़िलाफ़ बंदूक उठाये मासूम का बताकर पुराना वीडियो दिखाया

ग़लत
दावा:
अहमद मसूद का दावा- पंजशीर के लड़ाकों ने मार गिराया पाकिस्तानी जेट.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें