पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं और नतीजे 4 मई को आने वाले हैं. लेकिन इस चुनाव और चुनावी रैली के दौरान मोदी के झालमुरी खाने के अलावा जो सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय बना वो है तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सयानी घोष का गाना. सायनी घोष पश्चिम बंगाल के कुल्टी, राजगंज (जलपाईगुड़ी), बीरपारा (अलीपुरद्वार) जैसे कई अलग जगहों कि रैलियों में मंच से बांग्ला में ‘मेरे दिल में है काबा और मेरी आंखों में मदीना‘ गाती नज़र आयी थीं.

लेकिन ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि कई मीडिया हाउस और यूज़र्स ने सायनी घोष के असम चुनावी रैली के एक वीडियो को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावी रैली का बताकर शेयर किया है.

The Observer Post ने अपने इंस्टाग्राम पर सायनी घोष के वीडियो को पश्चिम बंगाल चुनावी रैली का बताते हुए लिखा, “तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद सयानी घोष बंगाल में एक चुनावी रैली के दौरान ‘मेरे हृदय में काबा है और मेरी आँखों में मदीना’ नज़्म गाती हुई नज़र आईं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Observer Post (@theobserverpost)

मकतूब मीडिया ने अपने फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर ये वीडियो शेयर करते हुए इसे 10 अप्रैल 2026 के पश्चिम बंगाल चुनावी रैली का वीडियो बताया.

This slideshow requires JavaScript.

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया पलटवार बताते हुए लाइव हिंदुस्तान, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 18 हिंदी, इंडिया न्यूज़ इत्यादि ने अपने रिपोर्ट्स में वीडियो और उसके स्क्रीनग्रैब का इस्तेमाल किया और इसे बंगाल चुनावी रैली का बताया.

This slideshow requires JavaScript.

फैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ इससे पहले के आर्टिकल में ‘मेरे दिल में है काबा‘ गाने और ‘हनुमान चालीसा‘ का पाठ करती दिख रही सयानी घोष के वायरल कोलाज वीडियो की जांच की जांच कर चुका है.

रिपोर्ट पढ़ें: बंगाल चुनाव: TMC सांसद हिंदू मतदाताओं को लुभाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहीं?

जांच के दौरान हमें यह वीडियो 6 अप्रैल 2026 को AK Studio Assam के यूट्यूब शॉर्ट्स पर मिला.

इसके साथ ही 7 अप्रैल को AK Studio Assam चैनल पर TMC सांसद सयानी घोष के भाषण का लंबा वीडियो अपलोड किया गया है. इसमें असम के बारपेटा जोनिया हाई स्कूल खेल के मैदान में पार्टी के उम्मीदवार शेरमन अली अहमद के चुनावी अभियान के तहत आयोजित सार्वजनिक बैठक के दौरान सयानी घोष एक बांग्ला गाना ‘दे दे पल तुले दे‘ का अंतरा गया रहीं थी. वीडियो में यह हिस्सा 11 मिनट 55 सेकंड पर देखा जा सकता है.

TMC सांसद सयानी घोष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की असम शाखा ने आधिकारिक फेसबुक पेज पर असम के इस बैठक के विजुअल शेयर पर किये हैं. इस बैठक का आयोजन 4 अप्रैल को असम के मंडिया विधानसभा, बारपेटा में पार्टी के उम्मीदवार शेरमन अली अहमद के चुनावी प्रचार अभियान के तहत उनके समर्थन में किया गया था.

कई इंस्टग्राम यूज़र्स ने भी 4 अप्रैल को आयोजित TMC असम के उस चुनावी बैठक के दौरान सयानी घोष द्वारा गाये गीत के क्लिप्स को शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by G M Sofi Kamal (@sofi_kaml)

यानी, जिस वायरल वीडियो को Observer Post, मकतूब मीडिया, लाइव हिंदुस्तान, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 18 हिंदी, इंडिया न्यूज़ मीडिया ने पश्चिम बंगाल का बताया वो असल में असम चुनाव प्रचार का है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीडिया ने बिना किसी जांच पड़ताल के पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सयानी घोष द्वारा ‘मेरे दिल में है काबा‘ गाने का बताकर चला दिया.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged: