सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेज़ी से शेयर की जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे हैं. दावा है कि भाषण के दौरान मोदी ने कहा कि “भारत दुनिया में बीफ़ का सबसे बड़ा उत्पादक है.”

11 जुलाई, 2026 को नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड के स्पार्क एरिना में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में न्यूज़ीलैंड में रहने वाले भारतीयों को संबोधित किया.

X यूज़र करबारी अंसारी (@karbari_ansari) ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि PM मोदी ने गर्व से कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ़ उत्पादक देश है. (आर्काइव)

कई यूज़र्स, जैसे कि एडवोकेट आनंदा दास (आर्काइव), श्री राम रेड्डी (आर्काइव) और उत्तर प्रदेश से कांग्रेस नेता दीपक सिंह (आर्काइव) ने भी यही वीडियो शेयर किया. देखते ही देखते ये वायरल हो गया. इनमें से कुछ लोगों ने बाद में आपने पोस्ट्स डिलीट कर दिए.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने ऑडियो का बारीकी से विश्लेषण किया और साफ़ तौर पर सुनने के लिए इसकी स्पीड को 0.75x तक धीमा भी किया. ये साफ़ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं (व्हीट) उत्पादक देश है.” उन्होंने अपने भाषण में कहीं भी “बीफ़” शब्द का ज़िक्र नहीं किया.

साफ़ तौर पर सुनने के लिए, 0.75x स्पीड वाला वीडियो क्लिप आगे दिया गया है:

पूरे वीडियो में गेहूं वाली बात 32 मिनट 35 सेकेंड पर सुनी जा सकती है.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने प्रधानमंत्री के भाषण का ट्रांसक्रिप्ट जारी किया. इसमें गेहूं के उत्पादन के बारे में बात कही गई है. इसमें बीफ़ का कोई ज़िक्र नहीं है.

कुल मिलाकर, ये दावा ग़लत है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑकलैंड में कहा था कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ़ उत्पादक देश है.

वर्गीकरण करना कठिन

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें