ईरान और अमेरिका-इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के दौरान, सऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर 3 मार्च 2026 को ड्रोन हमले हुए. हालांकि, हमले के चलते दूतावास में मामूली नुकसान हुआ और ये रिपोर्ट लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क के किनारे भीषण आग की लपटें दिख रही हैं. दावा किया जा रहा है कि ये 3 मार्च 2026 की सुबह रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद का दृश्य है.

कई पत्रकारों, जैसे टीवी9 नेटवर्क की एक्जीक्यूटिव एडिटर नबीला जमाल, एनडीटीवी के सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल, आदि ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ये रियाद में ईरानी ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी दूतावास के दृश्य हैं. बाद में आदित्य राज कौल ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया.

इसके साथ ही द टाइम्स ऑफ़ इंडिया, इकोनॉमिक टाइम्स,एबीपी न्यूज, द स्टेटसमैन और रूसी सरकारी मीडिया संस्थान स्पुतनिक जैसे बड़े मीडिया संस्थानों ने भी वायरल वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

मारियो नावफल, यूज़र ‘@MOSSADil‘, राइट विंग इन्फ्लूएंसर रौशन सिन्हा आदि ने भी इसी दावे के साथ वायरल वीडियो शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वायरल वीडियो के फ़्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को ये वीडियो इमामुद्दीन अंसारी नामक एक सऊदी अरब स्थित यूज़र की 8 फरवरी 2026 की इंस्टाग्राम रील में मिला. इससे ये साफ हो जाता है कि कथित वीडियो का 3 मार्च 2026 को अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमले से कोई संबंध नहीं है.

बहरहाल ऑल्ट न्यूज़, वीडियो के मूल स्रोत की पुष्टि नहीं करता. लेकिन कम-से-कम वायरल वीडियो 8 फरवरी 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है. कुल मिलाकर, कई पत्रकारों, मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक पुरानी घटना का वीडियो हाल में 3 मार्च 2026 की सुबह सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले का बताया.

ग़लत
दावा:
ये वीडियो सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला होने के बाद का है.

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें