एक शख्स द्वारा महिला की निर्दयता से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला को थप्पड़ और लात से मार रहा है जबकि कुछ और बीचबचाव करने का प्रयास कर रही हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि पीटने वाला शख्स तमिलनाडु DMK नेता सेल्वाकुमार है और वह ऑन ड्यूटी डॉक्टर को पीट रहा है. (चेतावनी- वीडियो विचलित करने वाला है, दर्शकों से अनुरोध है कि संभालकर देखें.)

फ़ेसबुक पर ये वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है.

2020 से शेयर

इसी दावे के साथ कई यूज़र्स ने ये वीडियो फ़ेसबुक पर पिछले साल भी शेयर किया था.

हमें ऑल्ट न्यूज़ के ऑफ़िशियल एंड्रॉयड ऐप पर इस वीडियो का फैक्ट चेक करने की गुज़ारिश कई लोग कर चुके हैं.

पुराना वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह घटना सितम्बर 2018 की है जब पूर्व DMK पार्षद सेल्वाकुमार ने तमिलनाडु के पेरंबलूर में एक ब्यूटीपार्लर के अंदर महिला से मारपीट की थी. पीड़िता के शिकायत करने के बाद नेता को गिरफ्तार किया गया था.

द न्यूज़ मिनट की खबर के मुताबिक घटना मयूरी ब्यूटीपार्लर में मई 2018 की है. जब ब्यूटी पार्लर की मालकिन सत्या(जिसे पार्षद ने पीटा था) ने DMK पार्षद सेल्वाकुमार पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था. महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर कुछ महीनों बाद सेल्वाकुमार की गिरफ्तारी हुई थी. खबरों के मुताबिक उन्हें सितंबर 2018 में पार्टी से निकाल दिया गया था और दिसंबर 2018 में वापस शामिल कर लिया गया था.

यानी DMK नेता सेल्वाकुमार द्वारा महिला की पिटाई का पुराना वीडियो लेडी डॉक्टर से मारपीट के झूठे दावे के साथ फिर से वायरल हो रहा है.

ग़लत
दावा:
DMK नेता सेल्वाकुमार ऑन ड्यूटी डॉक्टर को पीट रहे हैं

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें