6 और 7 मई की रात में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जवाबी कारवाई की. ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया के बाद से सोशल मीडिया प्लेटफ़ोर्म्स पर घटना से जोड़कर कई तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किये जा रहे हैं. बीआरएस नेता वाई सतीश रेड्डी ने ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में रोड पर कुछ बसे/ट्रकें खड़ी हैं जहां पर ज़ोरदार धमाका होता है. ये वीडियो सियालकोट, पाकिस्तान का बताते हुए शेयर किया जा रहा है. दावा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सियालकोट में मिसाइल दागी गई. ये फ़ैक्ट-चेक रिपोर्ट लिखे जाने तक सतीश रेड्डी ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया था. लेकिन पोस्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखा जा सकता है.

X अकाउंट ‘@Thatdammgurl’ ने ये वीडियो क्लिप इसी क्लैम के साथ पोस्ट की. हालांकि, इस पोस्ट में वीडियो को असत्यापित विज़ुअल्स बताया गया है. ये आर्टिकल लिखे जाने तक इसे 18 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं. (आर्काइव लिंक)

X हैन्डल ‘@Zaheer_barakzai’ ने भी सियालकोट की हाल की स्थिति बताते हुए ये वीडियो क्लिप पोस्ट की गई. (आर्काइव लिंक)

एक और अकाउंट ने ये वीडियो X पर इसी दावे के साथ पोस्ट किया. (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो क्लिप सियालकोट की बताते हुए पोस्ट की जा रही है.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने सियालकोट का बताते हुए शेयर किये गए वीडियो के बारे में छानबीन शुरू की. वीडियो के फ़्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करते हुए हमें पता चला कि ये फुटेज तकरीबन 1 महीने पहले मुंबई के धारावी में सिलेंडर से भरे ट्रक में हुए ब्लास्ट का है. कई मीडिया आउटलेट्स ने इस बारे में खबर पब्लिश की थी. News9 ने रिपोर्ट में बताया है कि 24 मार्च को नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी में आग लग गई थी जिसके बाद गाड़ी के पीछे खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगी. और इस कारण ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में किसी की हताहत नहीं हुई थी. इस वीडियो रिपोर्ट में 7 सेकंड के बाद वायरल वीडियो के विज़ुअल्स दिखते हैं.

मुंबई टीवी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो धारावी का ही बताते हुए पोस्ट किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MUMBAI TV (@mumbai_tv)

आज तक ने भी इस ब्लास्ट को कवर करते हुए ये रिपोर्ट पब्लिश की थी.

यानी, 24 मार्च को मुंबई के धारावी में सिलेंडर से भरे ट्रक में हुए ब्लास्ट का वीडियो हाल में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

ग़लत
दावा:
सियालकोट में भारतीय मिसाइल दागे जाने के बाद ब्लास्ट का वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें