सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में लोग पाकिस्तान का आर्थिक बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं. ये वीडियो लंदन का बताकर शेयर किया जा रहा है. ट्विटर यूज़र शेफ़ाली तिवारी ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में मुस्लिम समुदाय का आर्थिक बहिष्कार करना चाहिए. आर्टिकल लिखे जाने तक इस वीडियो को 2,500 बार देखा जा चुका है. (आर्काइव लिंक)

ट्विटर यूज़र विश्वास राजपूत ने ये वीडियो इसी मेसेज के साथ ट्वीट किया. (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो वायरल है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने इस वीडियो की असलियत जानने के लिए यूट्यूब पर की-वर्ड्स सर्च किया. 17 फ़रवरी 2019 को आउटलुक मैगज़ीन ने ये वीडियो अपलोड किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलवामा आतंकी हमले के बाद ब्रिटिश भारतीयों ने पाकिस्तान के खिलाफ़ प्रदर्शन किया था. लंदन में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ़ नारेबाज़ी की थी.

NMF न्यूज़ और ज़ी न्यूज़ ने भी ये वीडियो लंदन में पुलवामा हमले का विरोध कर रहे भारतीयों का बताया था.

इस तरह, लंदन में पाकिस्तान का विरोध कर रहे ब्रिटिश भारतीयों का वीडियो फ़रवरी 2019 का है.


CAA-NRC, अमित शाह आदि नेताओं के बारे में बात करता शख्स DPS राजबाग में पढ़ाने वाला शकील अंसारी?

ग़लत
दावा:
लंदन में ब्रिटिश भारतीय, पाकिस्तान का आर्थिक बहिष्कार करने को कह रहे हैं

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें