“हरियाणा में बीजेपी की खस्ता हालत देख मस्जिद का रुख करते मनोज तिवारी”

उपरोक्त संदेश को सोशल मीडिया में एक वीडियो के साथ साझा किया गया है, जिसमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी को दरगाह की मुलाकात लेते हुए देखा जा सकता है।

 

हरियाणा में बीजेपी की खस्ता हालत देख मस्जिद का रुख करते मनोज तिवारी

Posted by Aabid Shekh on Monday, 21 October 2019

21 अक्टूबर को, एक व्यक्तिगत उपयोगकर्ता द्वारा पोस्ट किये गए उपरोक्त वीडियो को करीब 4,000 से ज़्यादा बार शेयर और 120,000 से ज़्यादा बार देखा जा चूका है। एक अन्य पोस्ट को 4200 बार साझा किया गया है। हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद मनोज तिवारी की मस्जिद जाने का दावा ट्विटर पर भी किया गया है, जिसमें फेसबुक के लिंक को साझा किया गया है। यह ध्यान देने लायक है कि भाजपा हरियाणा चुनाव में बहुमत साबित करने में थोड़ी सी चूक गयी है।

तथ्य जांच: वीडियो 2018 का है

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा वीडियो वर्ष 2018 का है और किसी भी तरह से 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है।

इस वीडियो को मनोज तिवारी के अधिकृत फेसबुक पेज से 14 जून, 2018 को इस संदेश के साथ पोस्ट किया गया था, “बाबा निज़ामुद्दीन औलिया, दिल्ली के दरबार में मत्था टेका.. इफ़्तार में भाग लिया … लोगों को फल बाँटे.. देश की तरक़्क़ी व दिल्ली की ख़ुशियों के लिए दुआ माँगी.. बहुत प्यार भी मिला ज़िनलोगों ने न्योता दिया था उनसे भी, जो दरबार में आए थे मिले उनसे भी.. -मनोज तिवारी”

 

बाबा निज़ामुद्दीन औलिया, दिल्ली के दरबार में मत्था टेका.. इफ़्तार में भाग लिया … लोगों को फल बाँटे.. देश की तरक़्क़ी व दिल्ली की ख़ुशियों के लिए दुआ माँगी.. बहुत प्यार भी मिला ज़िनलोगों ने न्योता दिया था उनसे भी, जो दरबार में आए थे मिले उनसे भी.. -मनोज तिवारी

Posted by Manoj Tiwari ‘Mridul’ on Thursday, 14 June 2018

भाजपा सांसद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की थी।

मनोज तिवारी द्वारा जून 2018 में निज़ामुद्दीन दरगाह की मुलाकात का एक वीडियो, हालिया हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मस्जिद की यात्रा करने के रूप में साझा किया गया।

असत्य
दावा:
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की मस्जिद की यात्रा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें