कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास 20 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान की सीमा पर सेनाओं के बीच गोलीबारी हुई। इसके तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने लगा।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि वीडियो में भारतीय सेना के बंकरों को पाकिस्तानी सेना द्वारा नष्ट होते हुए देखा जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो को पवन दुर्रानी ने इस दावे से पोस्ट किया कि वीडियो में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी बंकरो पर गोलीबारी की गई। पवन को निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा फॉलो किया जाता है।

तथ्य जांच: पूराना वीडियो

प्रसारित किया गया वीडियो पुराना है और हालिया भारत पाकिस्तान के बीच सीमा पर हुई गोलीबारी को नहीं दर्शाता है जैसे कि दोनों तरफ से दावा किया जा रहा है। ऑल्ट न्यूज़ को यूट्यूब पर अपलोड किया गया समान वीडियो मिला। इसे मार्च 2019 में अपलोड किया गया था, जिसका शीर्षक है –‘पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर में भारतीय सीमा पर हमला किया; कोटली, मार्च 2019’– अनुवादित। ऑल्ट न्यूज़ वीडियो के साथ साझा किये गए इस दावे की पड़ताल स्वतंत्र रूप से नहीं कर पाया है।

अगस्त 2019 में, समान वीडियो का उपयोग मिरर नाउ द्वारा एक प्रसारण में किया गया था जिसमें पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना के बारे में बताया जा रहा था। चैनल द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो को नीचे पोस्ट किया गया है।

अंत में यह ध्यान देने योग्य है कि साझा किया गया पुराना है और अभी हाल ही में भारत पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी को नहीं दर्शाता है।

वर्गीकरण करना कठिन
दावा:
भारत पाकिस्तान के बीच गोलीबारी का वीडियो

There is insufficient information to make a definitive determination.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें