ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता चलता जा रहा है. इसी बीच दोनों देशों के मीडिया चैनल्स और यूज़र्स तरह-तरह के विजुअल्स शेयर कर रहे हैं. ऐसे में आसमान में उड़ रहे एक फाइटर जेट को मार गिराने का वीडियो क्लिप ये कहते हुए शेयर किया जा रहा है कि कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम-बारामुल्ला के आसपास उड़ रहे 2 पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारत ने मार गिराया. पेरोडी X अकाउंट ‘@RichKettle07’ ने ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ पोस्ट किया. 10 मई की सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर पोस्ट किये गए इस वीडियो को चंद घंटों में 3 लाख 37 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिले हैं. (पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न)

प्रेमानंद नामक एक और x यूज़र ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया है. (आर्काइव लिंक)

कई X अकाउंट्स ने भी ये क्लिप इसी दावे के साथ पोस्ट की. (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3, लिंक 4) वहीं फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल क्लिप को लेकर जांच शुरू की. आसान से रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये वीडियो के विजुअल्स 26 सितंबर 2022 के द आइरिस सन की रिपोर्ट में मिल गए. खबर के मुताबिक, अमरीका द्वारा बनाए गए स्टिंगर मिसाइल ने आसमान में ही रशियन फाइटर जेट को मार गिराया जिसके विजुअल्स सामने आए. आर्टिकल में बताया गया है कि यूक्रेन के खारकीव में आसपास उड़ रहे Su-30 फाइटर जेट को मार गिराया गया.

‘एक्सप्रेस को यूके’ ने भी इस बारे में आर्टिकल पब्लिश किया था. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो एम्बेड करते हुए रशियन फाइटर जेट को US ‘स्ट्रिंगर’ मिसाइल द्वारा मार गिराने की खबर दी गई है.

यूक्रेन के पूर्व रक्षा मंत्री ने 25 सितंबर 2022 को खारकीव में रशियन Su-30 जेट को मार गिराने की जानकारी दी थी.

कुल मिलाकर, तीन साल पुराना एक वीडियो श्रीनगर-बडगाम-बारामुल्ला के आसपास 2 पाकिस्तानी जेट मार गिराए जाने के दावे से शेयर किया जा रहा है.

ग़लत
दावा:
भारत ने पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट को मार गिराया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें