पाकिस्तानी सशस्त्र बल के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पूर्व भारतीय एयर मार्शल डेन्जिल कीलोर का एक वीडियो यह दर्शाते हुए ट्वीट किया कि बालाकोट हवाई हमले में भारत के नुकसान के बारे में उन्होंने स्वीकार किया था। गफूर ने वीडियो क्लिप को एक संदेश के साथ पोस्ट किया है,“27 फरवरी 2019 को भारतीय एयरफोर्स के दिग्गज एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर द्वारा भारतीय असफलता और नुकसान का खुलासा”-(अनुवाद)। इस लेख के लिखे जाने तक इस वीडियो को 5,600 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया जा चूका है।

क्लिप में, बायीं ओर कोने में कुछ क्षतिग्रस्त विमानों और पाकिस्तानी सेना के द्वारा प्रसारित किए गए अभिनंदन वर्धमान के वीडियो के कुछ दृश्यों को दिखाया गया है। वीडियो में आगे किलोर को कहते हुए सुना जा सकता है कि,“मसलन, कुछ चीज़ो की वजह से नुकशान भी हुआ। युद्ध में आप जीतते हैं या हारते हैं। कुछ नुकसान ठीक नहीं थे। वे सामरिक गलतियों के कारण, अनुभवहीनता के कारण थे और आप जानते हैं कि आप इस प्रकार की अनुभवहीनता के साथ युद्ध पर नहीं जा सकते। जैसा कि मैंने आपको बताया, हमने यहां पर लोगों को प्रशिक्षित किया और प्रशिक्षण के लिए आने वाले लोगों हमारे साथ आये और शामिल हुए। तो, आपके पास उन लोगों का समूह था, जो प्रशिक्षित थे और जो प्रशिक्षित नहीं हैं। हमने इसके लिए जो कीमत चुकाई वह काफी भारी थी”-(अनुवाद)। फिर आगे वे पाकिस्तानी राडार, वायु रक्षा के बारे में बात करते है।

पुराना एडिट किया हुआ वीडियो

आसिफ गफूर द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो पुराना और एडिट किया हुआ है। गफूर द्वारा किया गया दावा कि पूर्व एयर मार्शल बालाकोट एयरस्ट्राइक में भारतीय वायु सेना की हार स्वीकार कर रहे है, गलत है, क्योंकि यह साक्षात्कार का एक पुराना वीडियो है जिसे लगभग चार साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। बालाकोट हवाई हमला फरवरी 2019 में हुई थी।

वीडियो के साथ पोस्ट किए गए विवरण में, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर प्रसारित किए गए झूठे बयान का ज़िक्र है। विवरण में यह भी कहा गया है कि कीलर का बयान 1962 और 1965 के युद्धों के संदर्भ में किया गया था।

कुछ व्यक्तिओं ने गफूर को बताया कि उन्होंने भारतीय एयर मार्शल का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है, लेकिन गफूर ने वीडियो को डिलीट करने से इनकार कर दिया और एक अन्य ट्वीट में उन्होंने इस घटना पर स्पष्टीकरण दिया।

निष्कर्ष के तौर पर, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने पूर्व भारतीय एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर के एक पुराने और एडिटेड वीडियो को गलत दावे से ट्वीट किया कि भारतीय वायु सेना ने बालाकोट हवाई हमले में हुए बड़े नुकसान को स्वीकार किया था।

ग़लत
दावा:
पूर्व भारतीय एयर मार्शल डेन्ज़िल कीलोर बालाकोट हवाई हमले में हुए नुकसान को स्वीकार किया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें