हाथ में सूटकेस लिए दुर्गम रास्ते पर चल रहे एक व्यक्ति की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए हाल के बिहार विधानसभा चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया जा रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के खाते में 125 सीटें आई हैं. जबकि कांग्रेस, आरजेडी और अन्य कुछ पार्टियों के महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. चुनाव परिणाम के बाद से महागठबंधन के नेता और समर्थक चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं. खुद को NSUI, राजस्थान का पूर्व राज्य सचिव बताने वाले कृष्णा मोहन शर्मा ने ये तस्वीरें ट्वीट कीं. उनके ट्वीट के मुताबिक, “ये हो क्या रहा हैं..??? देश में आपको पता भी हैं या आप लोग सो ही रहे हों,चोर सरे आम चोरी कर रहे हैं.” आर्टिकल लिखे जाने तक इस ट्वीट को 1,200 बार लाइक और करीब 300 बार रीट्वीट किया गया है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

ट्विटर हैन्डल ‘@Ashkarahmad11’ ने ये तस्वीरें इसी दावे के साथ ट्वीट की हैं. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक ग्रुप – ‘We Support “Arvind Kejriwal” – में भी ये तस्वीरें शेयर की गई हैं. ये तस्वीरें फ़ेसबुक और ट्विटर पर वायरल हैं.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

आसान से रिवर्स इमेज सर्च से हमें ये तस्वीरें साल 2019 के एक ट्वीट में मिलीं. ट्विटर अकाउंट ‘DEO Raigad’ ने 20 अक्टूबर 2019 को ये तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, “कलकराई जैसे दूरदराज़ इलाके के मतदान केंद्र तक पहुंचते स्टाफ़ के लोग. हमें आप पर नाज़ है.”

डिस्ट्रिक्ट इनफ़ॉर्मेशन ऑफ़िस, रायगढ़ ने भी ये तस्वीरें पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बताकर ट्वीट की थीं.

बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का मतदान 21 अक्टूबर 2019 को हुआ था.

कुल मिलाकर, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान दुर्गम इलाके तक ईवीएम पहुंचाते एक व्यक्ति की तस्वीरें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी करने के दावे से शेयर की गयीं.


ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें:

ग़लत
दावा:
बिहार विधानसभा चुनाव के वक़्त गड़बड़ी करने के लिए ईवीएम ले जा रहे लोग

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें