एक बड़े विस्फोट को दिखाने वाली 15 सेकंड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसे ईरान के खिलाफ चल रहे US-इज़राइल युद्ध के फ़ुटेज के रूप में शेयर किया जा रहा है. यूज़र्स का दावा है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात में US के सैन्य अड्डे पर हमला किया है.
28 फ़रवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल ने प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए ईरान पर संयुक्त हमला किया. कथित तौर पर हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और सत्तारूढ़ प्रतिष्ठान के कई वरिष्ठ लोगों की मौत हो गई. एक मिसाइल ने लड़कियों के प्राथमिक विद्यालय पर हमला किया जिसमें 165 छात्र और स्टाफ़ सदस्य की मौत हो गई. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, जॉर्डन और कतर सहित मध्य और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. आर्टिकल लिखते वक्त स्थिति अत्यधिक भयावह बनी हुई है.
X यूज़र SilencedSirs (@SilentlySirs) ने 3 मार्च को क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में दावा किया कि इसमें UAE में अमेरिकी बेस की स्थिति दिखाई गई है. इस पोस्ट को 292,000 से ज़्यादा बार देखा गया और 600 से ज़्यादा बार दोबारा पोस्ट किया गया है. (आर्काइव)
⚫ The U.S. base in the 🇦🇪 UAE once again pic.twitter.com/altPWmubnn
— SilencedSirs◼️ (@SilentlySirs) March 2, 2026
कई अन्य यूज़र्स ने उसी क्लिप को ऐसे दावे के साथ शेयर किया. नीचे कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
फ़ैक्ट-चेक
दावे की पुष्टि करने के लिए, हमने क्लिप से कीफ़्रेम का इस्तेमाल करके रिवर्स इमेज सर्च किया. इससे हमें अल जज़ीरा की 14 जून, 2025 की रिपोर्ट मिली, जिसमें यही वीडियो था. अरबी शीर्षक का अनुवाद है: “वरिष्ठ ईरानी अधिकारी: हम उन देशों के ठिकानों को निशाना बनाएंगे जो इज़राइल की रक्षा करते हैं.” हालांकि, वीडियो के साथ कोई कैप्शन नहीं था जिससे ये साफ होता हो कि इसे कहां फ़िल्माया गया था.
उस वक्त, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के प्रयासों का हवाला देते हुए, इज़राइल द्वारा तेहरान पर हमला करने के बाद इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया था. इससे पता चलता है कि ये क्लिप वर्तमान दुश्मनी से पहले की है और चल रहे युद्ध से जुड़ी नहीं है.

हमें 14 जून, 2025 को @BRICSinfo पेज द्वारा शेयर की गई एक X पोस्ट भी मिली जिसमें यही वायरल वीडियो था. कैप्शन में कहा गया है कि विजुअल तेल अवीव, इज़राइल के थे, और उन्होंने ईरान के जवाबी हमले को दिखाया था.
JUST IN: 🇮🇷🇮🇱 Iranian ballistic missiles continue to strike Tel Aviv, Israel. pic.twitter.com/s7bYuN6SGH
— BRICS News (@BRICSinfo) June 13, 2025
कुल मिलाकर, ये साफ है कि वायरल क्लिप का US-इज़राइल और ईरान के बीच मौजूदा युद्ध से कोई संबंध नहीं है. वीडियो में दिख रही घटना जून, 2025 की है.





