एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में मतदान के दिन अर्धसैनिक बल के जवान मुस्लिम मतदाताओं को लाठियों से पीट रहे थे.
X यूज़र खुशी अंबेडकर (@PatelKhush51313) ने 3 मई को ये क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा कि सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर 6 मुस्लिम महिलाओं के साथ बलात्कार किया. (आर्काइव)
Allegations have surfaced claiming that security forces in West Bengal, reportedly under orders from Rajnath Singh, committed violence against Muslims, including reports of six Muslim women being raped. These claims remain serious and require impartial investigation. pic.twitter.com/BSKchRdGwn
— Khushi Ambedkar (@PatelKhush51313) May 3, 2026
X यूज़र सिड (@sidd_sharma01) ने भी पश्चिम बंगाल चुनाव के संदर्भ में वायरल क्लिप पोस्ट किया. (आर्काइव)
Why are these people being, hit
Can anyone indicate!!! pic.twitter.com/1KoxUGS58g
— 𝐒𝐢𝐝𝐝 (@sidd_sharma01) April 29, 2026
वहीं कई यूज़र्स, जैसे @Jai__Samvidhan, @santoshgazipur, @RishiAjnoti, @jeetusp और अन्य ने भी ये वीडियो X पर ऐसे ही दावों के साथ पोस्ट किया. (आर्काइव: 1, 2, 3, 4)
ये वीडियो फ़ेसबुक पर भी ऐसे ही दावों के साथ वायरल है.
ये इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था. यूज़र ‘@सागर_मौर्या8874‘ ने क्लिप पोस्ट की. इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, क्लिप को 60 हज़ार से ज़्यादा बार देखा गया है और 4 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिले हैं.
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने ये भी आरोप लगाया कि क्लिप में पश्चिम बंगाल चुनाव के विज़ुअल्स हैं.
फ़ैक्ट-चेक
ऑल्ट न्यूज़ ने देखा कि ऊपरी दाएं कोने में “लॉ टीवी” का लोगो दिखाई दे रहा था. इसे देखने पर हमने पाया कि ये लोगो बांग्लादेश स्थित एक समाचार चैनल से मेल खाता है.

इसके बाद, वायरल क्लिप से जुड़े दावे की सच्चाई वेरिफ़ाई करने के लिए हमने वीडियो के फ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया. हमें ये फ़ेसबुक वीडियो मिला जिसे 15 फ़रवरी को “लॉ टीवी न्यूज़” के फ़ेसबुक पेज ने अपलोड किया था.
https://www.facebook.com/reel/1956166671994151
बंगाली में लिखे कैप्शन के मुताबिक: “चुनाव के दिन बाहरी नागरिकों के साथ सेना का व्यवहार क्रूर था.”
हमने आगे जांच की और सुनिश्चित किया कि न्यूज़ आउटलेट ढाका, बांग्लादेश में स्थित है.

कुल मिलाकर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में वायरल वीडियो मूल रूप से फ़रवरी में बांग्लादेश स्थित एक न्यूज़ एजेंसी द्वारा अपलोड किया गया था. ये दावा भ्रामक है कि इसमें CAPF बल पश्चिम बंगाल में मुस्लिम मतदाताओं पर हमला कर रहे हैं.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.




