ट्विटर पर एक वीडियो प्रसारित है, जो मेक्सिको में एक विमान को हाईजैक करने जैसा प्रतीत होता है। वीडियो में नकाबपोश हथियारबंद लोगों को विमान के अंदर घूमते हुए देखा जा सकता है और सभी यात्री हाथों को ऊपर किए हुए हैं। ट्विटर उपयोगकर्ता प्रिमो ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि, “मेक्सिको में एक विमान को हाईजैक किया गया है, उम्मीद है कि सब ठीक होंगे।”-अनुवादित। इसे करीब 34,000 बार रिट्वीट किया जा चूका है।

एक अन्य व्यक्ति ने इस  वीडियो को समान दावे से ट्वीट किया है।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि इस वीडियो में ‘असली प्रतीत होने वाले विमान हाईजैक’, असल में ‘मॉक ड्रिल’ है। वीडियो के नीचे की गई कमैंट्स पर से, हमें एक मैक्सिकन समाचार साइट वानगार्डिया द्वारा प्रकाशित लेख मिला। रिपोर्ट के अनुसार, ड्रिल को मेक्सिको के स्यूदाद डेल कारमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक इंटरजेट एयरलाइन में आयोजित किया गया था।

इससे पहले अक्टूबर में, इंटेरजेट ने एक बयान जारी किया था और बताया कि इनकी कंपनी के एक विमान ने 5 अक्टूबर को हवाई अड्डे पर आयोजित एक ‘मॉक ड्रिल’ में हिस्सा लिया था।

एयरलाइन द्वारा 7 अक्टूबर 2019 को जारी किए गए बयान में लिखा है –“सरकार के तीन स्तरों के अधिकारियों ने यात्री बचाव के लिए प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए समन्वय किया था। इस तरह, सोशल मीडिया में इंटेरजेट विमान को दिखाने वाला एक वीडियो प्रसारित है, जिसे शायद ड्रिल के दौरान रिकॉर्ड किया गया है।” (अनुवाद)

द मिरर यूके ने बताया कि एयरलाइन बयान जारी करने के लिए मज़बूर हुआ कि इस वीडियो को विमान में हुए मॉक ड्रिल के दौरान किसी यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। ड्रिल वीडियो को मैक्सिकन न्यूज़ चैनल Imagen Televisión द्वारा भी रिपोर्ट किया गया था।

एयरपोर्ट संचालक Aeropuertos y Servicios Auxiliares या एक संघीय सरकार के स्वामित्व वाले निगम ASA ने उस समय एक स्पष्टीकरण जारी किया था जब यह वीडियो पहले भी अक्टूबर में वायरल हुआ था। अधिकारियों ने इंटरजेट और इसके CEO विलियम शॉ को ‘मॉक ड्रिल’ के लिए दी गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद किया। 7 अक्टूबर को शॉ  ने एक बैठक के बारे में ट्वीट किया जहां एएसए के साथ समन्वय में स्यूदाद डेल कारमेन के हवाई अड्डे द्वारा किए गए ड्रिल के परिणामों का विश्लेषण किया गया।

अंत में हमने अपनी जांच में पाया कि एक मॉक ड्रिल के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया में वास्तविक बताकर साझा किया गया।

ग़लत
दावा:
मेक्सिको में एक विमान को हाईजैक किया गया

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें