एक भीड़ द्वारा की जा रही हिंसा का वीडियो शेयर करते हुए कहा गया कि नागपुर में स्थानीय लोगों ने NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) नेता अरबाज़ खान को हिन्दुओं को गाली देने के लिए पीटा. यूज़र्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एनसीपी नेता अरबाज़ खान ने फ़ेसबुक पर हिन्दुओं को गाली देकर देश छोड़कर भाग जाने का बोल रहा है,उसको नागपुर की जनता ने उसकी औकात दिखा दी.”

 

एनसीपी नेता अरबाज़ खान ने फ़ेसबुक पर हिन्दुओ को गाली देकर देश छोड़कर भाग जाने का बोल रहा है,उसको नागपुर की जनता ने उसकी औकात दिखा दी।।
🚩जय श्री राम 🚩

Posted by Shyam Sharma on Wednesday, December 23, 2020

हाल ही में अरबाज़ खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो हिन्दू समुदाय के लिए अपशब्द कहते हुए सुने जा सकते हैं. उन्होंने इसके लिए माफ़ी भी मांगी थी और कहा था कि ये वीडियो पुराना है.

कुछ फे़सबुक पेजेज़ ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए यही दावा किया.

ये वीडियो ट्विटर पर भी काफ़ी वायरल है.

इसी घटना का एक अन्य वीडियो भी शेयर किया जा रहा है.

फै़क्ट-चेक

एक ट्विटर यूज़र ने इसी वीडियो के साथ लिखा कि इसमें ज़मीन कब्ज़ा करने की घटना दिख रही है. इस यूज़र ने दावा किया कि हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना के पास संचोली गांव में कार से कुछ लोग आये और बलप्रयोग से ज़मीन पर कब्ज़ा करने लगे.

ETV भारत के मुताबिक, रंगपुरी की साक्षी बहल ने 10 साल पहले संचोली गांव के नज़दीक 16 एकड़ का फ़ार्महाउस लिया था. इस ज़मीन के प्लॅाट पर नुनेरा गांव का पूर्व सरपंच इम्तियाज़ रह रहा था. जब 20 दिसम्बर को ज़मीन साक्षी बहल को सौंपे जाने की बारी आई तो इम्तियाज़ के समर्थकों और साक्षी बहल के परिजनों के बीच झड़प हो गयी. बदमाशों ने उनपर लाठी, पत्थर से हमला किया और गोली भी चलायी. इसी बीच एक गोली इम्तियाज़ को भी लग गयी थी. पुलिस ने 125 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है.

इस घटना के बारे में अमर उजाला ने भी रिपोर्ट किया था जिसमें कहा गया कि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर खड़ी BMW समेत अन्य लग्ज़री गाड़ियों को नुक्सान पहुंचाना शुरू कर दिया और हाईवे जाम कर दिया था.

जिस वीडियो को लोग NCP नेता अरबाज़ खान के साथ मारपीट का बताकर शेयर कर रहे हैं वो असल में हरियाणा में ज़मीन विवाद के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है.


कोविड-19 वैक्सीन के रूप में दिखाई जा रही फ़ाइज़र की दवा की तस्वीर फ़र्ज़ी है

ग़लत
दावा:
NCP नेता अरबाज़ खान के पीटे जाने का वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें