जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य के दर्जे पर भाषण दे रही महिला का वीडियो, जिसमें वह भारत सरकार की आलोचना कर रही है, सोशल मीडिया में इस दावे से वायरल है कि वह महिला जम्मू कश्मीर के अंतिम राजा, महाराजा हरि सिंह की पोती है। महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “जब भारतीय संविधान बनाया गया था, तब नेहरू ने शेख अब्दुल्ला को फोन किया कि हम आपके साथ हमारे संबंधों को कैसे परिभाषित करेंगे। उस समय शेख अब्दुल्ला ने कहा था, जो अनुच्छेद हम आपको दे रहे हैं उससे हमारे संबधों को परिभाषित किया जायेगा क्योंकि यह अस्थायी और यह सशर्त है और यह केवल तब तक रह सकता है जब तक विवाद हल नहीं हो जाता। तो, यह उस अर्थ में अस्थायी है क्योंकि में भारतीय जनता को बताना चाहती हूं कि हमें कोई विशिष्ट दर्जा नहीं दिया गया था, इसकी मांग अन्य राज्य भी कर रहे थे। वास्तव में उन्होंने हमसे सत्ता को छीन लिया है और हमारी संप्रभुता भी ले ली है और हमारा पूरा संघर्ष उस संप्रभुता को वापस पाने के लिए है”-अनुवादित।

उपरोक्त वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर वायरल है।

इसे समान दावे के साथ एक यूट्यूब चैनल Peshawargallery द्वारा भी साझा किया गया है।

महिला कश्मीर यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक हैं

ऑल्ट न्यूज़ को एक उपयोगकर्ता द्वारा किए गए प्रतिक्रिया से संकेत मिला कि वीडियो में दिख रही महिला कश्मीर यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक हमीदा नईम है। उन्होंने 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ द्वारा आयोजित सम्मलेन में “कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा” विषय पर भाषण दिया था। यह 23 जून, 2018 को YouTube पर अपलोड किया गया था। नीचे दिए गए वीडियो में 25:23 मिनट पर संबधित हिस्से को सुना जा सकता है।

हमीद नईम, जो कश्मीर सेंटर फॉर सोशल एंड डेवलपमेंट स्टडीज (KCSDS) की हेड हैं, को कथित तौर पर भारत सरकार ने 8 अगस्त, 2019 को हिरासत में लिया था।

इसके अलावा, महाराजा हरि सिंह के पोते विक्रमादित्य सिंह ने खुद इस गलत जानकारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि, महाराजा हरि सिंह की पोती और उनकी बहन डॉ. ज्योत्सना सिंह वीडियो में दिख रही महिला नहीं हैं।

अंत में हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रही महिला कश्मीर यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक हमीद नईम है, जो “कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा” विषय पर भाषण दे रही हैं ना कि महाराजा हरि सिंह की पोती अनुच्छेद 370 पर भाषण दे रही हैं।

ग़लत
दावा:
अनुच्छेद 370 पर भाषण दे रही महाराजा हरि सिंह की पोती

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें