सोशल मीडिया पर IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की को-ओनर और CEO काव्या मारन का एक वीडियो वायरल है जिसमें वो रोती हुई और फिर ताली बजाती हुई दिख रही हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स के मुताबिक, मारन तब रो रही थीं जब SRH, 27 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम एलिमिनेटर मैच हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
इस क्लिप को पोस्ट करते हुए कई यूज़र्स ने बताया कि काव्या मारन की टीम, UK की ‘द हंड्रेड’ क्रिकेट लीग की ‘सनराइजर्स लीड्स’ ने इस साल मार्च में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को साइन किया था – एक ऐसा कदम जिसने विवाद खड़ा कर दिया था और भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर समेत कई लोगों की आलोचना का सामना किया था. गौरतलब है कि 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद से IPL में किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को शामिल नहीं किया गया था, जब तक कि सन ग्रुप की फ्रेंचाइजी में अहमद को शामिल नहीं किया गया.
X यूज़र (@smitadeshmukh) ने 28 मई को ये क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें “टीम के लिए बुरा लगा”, लेकिन वो इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकतीं कि इसकी मालकिन ने एक ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा था जिसने भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान किया था. तब से, इस पोस्ट को 82 हज़ार से ज़्यादा बार देखा गया है. (आर्काइव)
I feel for the team, but can’t forget the owner who kept on pitching for a Pak player, who has insulted our armed forces, for her Hundred franchise. Cry as much, but glad to see her out.
Go to UK for Hundred. 😡 pic.twitter.com/i6sNxvHPDb— Smita Deshmukh🇮🇳 (@smitadeshmukh) May 28, 2026
कई X यूज़र्स, जैसे (@Mamtasulaniya), (@drona_17), (@varunavi17), (@Santosh13298329) और अन्य लोगों ने भी ये वायरल क्लिप शेयर किया और दावा किया कि इसे SRH के इस साल के IPL सीज़न से बाहर होने के बाद शूट किया गया था. आर्काइव: 1, 2, 3, 4
मराठी स्पोर्ट्स न्यूज़ आउटलेट “महा स्पोर्ट्स” ने भी इस वायरल क्लिप को Facebook और Instagram पर पोस्ट किया जहां इसे काफ़ी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस आर्टिकल को लिखते वक्त, पोस्ट को Facebook पर लगभग 8 लाख और Instagram पर करीब 9 लाख व्यूज़ मिले थे.
View this post on Instagram
फ़ैक्ट चेक
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए, ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो को कई की-फ़्रेम में बांटा. वायरल की-फ़्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च करने से हमें हिंदुस्तान टाइम्स का ये आर्टिकल मिला, जो 27 मई, 2024 को पब्लिश हुआ था.

रिपोर्ट के अनुसार, 26 मई 2024 को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ फ़ाइनल मैच में अपनी टीम की हार के बाद काव्या मारन रो पड़ी थीं. उन्हें विरोधी टीम की तारीफ़ करते और दूसरी बार टाइटल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए भी देखा गया था.
हमें इंडिया टुडे, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, News18, लाइव मिंट और अन्य न्यूज़ आउटलेट्स की रिपोर्ट भी मिलीं जिनसे इसी जानकारी दी गई थी.
इसके बाद, हमने ये पक्का करने के लिए जांच की कि वायरल क्लिप में काव्या मारन ने जो जर्सी पहनी है, वो 2024 में SRH की आधिकारिक IPL जर्सी थी.

हमें सनराइजर्स हैदराबाद के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी मिला जिसमें काव्या मारन 2024 के फ़ाइनल मैच में हार के कुछ ही देर बाद ड्रेसिंग रूम में टीम का हौसला बढ़ाती हुई दिख रही हैं. उन्होंने वही जर्सी पहनी है जो वायरल क्लिप में दिख रही है.
हमने इस साल के IPL के लिए SRH की ऑफ़िशियल जर्सी भी देखी और पाया कि वो अलग थी.
SRH के ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने अहम एलिमिनेटर मुक़ाबले के बाद के विजुअल पोस्ट किए जिनमें काव्या मारन भी नज़र आईं; उन्होंने वायरल वीडियो में दिख रही जर्सी से अलग जर्सी पहनी हुई थी.
View this post on Instagram
कुल मिलाकर, काव्या मारन की वायरल क्लिप 2024 में SRH के कोलकाता नाइट राइडर्स से फ़ाइनल हारने के ठीक बाद का है. ये इस साल के IPL का नहीं है जैसा कि वायरल दावों में कहा जा रहा है.





