पश्चिम बंगाल BJP के ट्विटर हैंडल से TMC उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी का एक वीडियो शेयर किया गया. ट्वीट में दावा किया गया कि वो वोटर्स को धमका रही हैं. वीडियो में कौशानी मुखर्जी को बंगाली में ये कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम बीजेपी हो? इधर आओ. वोट देते समय याद रखना, सबके घर में मां बहन हैं.” (এদিকে আয়। তোরা কারা? বিজেপি? ঘরের সবার মা-বোন আছে ভোট টা ভেবে ডিবি।)

ऐक्टर और TMC प्रत्याशी कौशानी मुखर्जी BJP नेता मुकुल राय के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही हैं. मुकुल राय के नाम पर बने एक फ़ेसबुक पेज ने ये वीडियो 2 अप्रैल को शेयर किया. BJP बंगाल के वाइस प्रेसिडेंट रितेश तिवारी ने ये ट्विटर पर पोस्ट किया है.

“সবার ঘরে মা-বোন আছে, ভোট টা ভেবে দিবি” – কৃষ্ণনগর উত্তরের তৃণমূল প্রার্থী কৌশানী মুখার্জীর হুমকি।

“সবার ঘরে মা-বোন আছে, ভোট টা ভেবে দিবি” – কৃষ্ণনগর উত্তরের তৃণমূল প্রার্থী কৌশানী মুখার্জীর হুমকি।

একজন মহিলা হয়ে বাংলার মা-বোনেদের উপর এই ধরণের হুমকি! পিসির দলের এটাই সংস্কৃতি।

পিসির রাজত্বে বাংলার মা-বোনেরা অসুরক্ষিত!

Posted by Mukul Roy on Friday, 2 April 2021

रिपब्लिक टीवी ने एक ब्रॉडकास्ट में में ये वीडियो चलाते हुए कहा, “और हमारे पास पश्चिम बंगाल से ब्रेकिंग न्यूज़ आ रही है जहां उत्तर कृष्णनगर से TMC उम्मीदवार ने BJP समर्थकों को धमकाया है”.

हिंदी आउटलेट ज़ी सलाम ने BJP के दावों पर एक रिपोर्ट पब्लिश की. पत्रकार अभिजीत मजूमदार ने लिखा कि कौशानी मुखर्जी ने “वोटर्स को चेतावनी दी”. कलकत्ता यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर आशुतोष मुखर्जी के पोते चयन चटर्जी ने भी ये वीडियो शेयर किया.

न्यूज़18 बांग्ला ने एक ब्रॉडकास्ट के दौरान ये वीडियो चलाया और कहा कि कौशानी मुखर्जी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है.

ऑप इंडिया ने न्यूज़18 की रिपोर्ट के आधार पर एक आर्टिकल लिखा. एक और प्रोपोगेंडा वेबसाइट क्रीएटली ने दावा किया कि कौशानी मुखर्जी बंगाल की महिलाओं को धमकी दे रही हैं. इसे BJP नेता कपिल मिश्रा ने भी आगे बढ़ाया.

अधूरा वीडियो

BJP ने कौशानी मुखर्जी का अधूरा वीडियो शेयर किया है. कौशानी मुखर्जी ने खुद इसका लम्बा वर्ज़न शेयर किया जहां उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम बीजेपी हो? इधर आओ. वोट देते समय याद रखना, सबके घर में मां बहन हैं. अपनी मां और बहनों की सेफ़्टी के बारे में सोचें. अगर दीदी (ममता बनर्जी) नहीं होंगीं तो बंगाल में मां और बहनें सुरक्षित नहीं रहेंगी. (এদিকে আয়। তোরা কারা? বিজেপি? ঘরের সবার মা-বোন আছে ভোট টা ভেবে ডিবি। মা-বোনের সুরক্ষার কথা ভেবে দিবেন। দিদি না থাকলে মা-বোন শুরখো না বাংলায়।) ये हिस्सा जहां वो महिला सुरक्षा की बात कर रही हैं उसे काटकर वीडियो शेयर किया गया.

 

See the real video..

Posted by Sayan Saha on Saturday, 3 April 2021

TMC नेता कौशानी मुखर्जी ने एक फ़ेसबुक लाइव वीडियो में इस ग़लत जानकारी को ख़ारिज किया. उन्होंने कहा, “असल में मैंने ये कहा था कि महिला सुरक्षा के बारे ध्यान रखते हुए अपना वोट डालें. UP में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. हम सबने देखा कि हाथरस में क्या हुआ. अगर बंगाल में भी BJP सत्ता में आ जाती है तो महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी. इसीलिए वोट डालने से पहले सोचें और BJP के जाल में मत फंसे.

 

Posted by Koushani Mukherjee – AITC on Friday, 2 April 2021

यानी, BJP बंगाल और कई BJP समर्थक हैंडल्स ने TMC उम्मीदवार कौशानी मुखर्जी का अधूरा वीडियो शेयर करते हुए ग़लत दावा किया कि वो वोटरों को धमका रही हैं.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged:
About the Author

Pooja Chaudhuri is a senior editor at Alt News.