बिहार सरकार के शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने भाजपा का पोस्टर शेयर किया जिसमें एक फ़्लाईओवर की तस्वीर थी. पोस्टर में लिखा था कि मुज़फ़्फ़रपुर में 17,554 स्ट्रीट लाइट्स लगवाई गयीं हैं. सुरेश कुमार ने ये तस्वीर ट्विटर और फे़सबुक दोनों पर शेयर करते हुए लिखा, “काम किया है, काम करेंगे, मुजफ़्फ़रपुर का विकास करेंगे .”

हैदराबाद का RHS फ़्लाईओवर

एक साधारण-सा रिवर्स इमेज सर्च कई तस्वीरें और रिपोर्ट्स दिखाता है कि इस तस्वीर में हैदराबाद के बैरामाल्गुडा जंक्शन पर बना RHS फ़्लाईओवर है. इसका उद्घाटन 10 अगस्त, 2020 को तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव (KTR) ने किया था.

KTR ने 9 अगस्त को उद्घाटन के बारे में ट्वीट कर बताया था और इसके साथ ही 4 तस्वीरें भी शेयर की थी. इन्हीं में से एक तस्वीर भाजपा के पोस्टर में है.

हैदराबाद के हाल में बने एक फ़्लाईओवर की तस्वीर भाजपा बिहार नेता सुरेश कुमार शर्मा ने बिहार की बताकर शेयर की. अहमदाबाद के मेजर बिजल पटेल ने 2018 में सीओल की तस्वीर पोस्ट करते हुए उसे अहमदाबाद में साबरमती नदी की तस्वीर बताई थी.

ग़लत
दावा:
मुज़फ़्फ़रपुर के फ्लाईओवर की तस्वीर

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें