एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि राहुल गांधी के सामने स्टेज पर एक कार्यक्रम में अश्लील भोजपुरी गाना ‘राते दिया बुताके’ चल रहा है.
भाजपा मुंबई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वसीम खान ने वीडियो ट्वीट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अश्लील भोजपुरी गाने का आनंद ले रहे थे. (आर्काइव लिंक)
भारत जोड़ो यात्रा के टाइट शेड्यूल के बाद थकावट दूर करने के लिए पहले घूँघटा उठाया फिर पेट पर सुलाया जैसा सभ्य गाना सुनते हुए श्रीमान जी। pic.twitter.com/RKy2RBImhK
— Wasim R Khan (@wasimkhan0730) January 6, 2023
एक यूज़र ने वीडियो ट्वीट कर तंज कसते हुए लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद, राहुल गांधी देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं. (आर्काइव लिंक)
भारत जोड़ो यात्रा के बाद
रात्रि में👆🏻 देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम
😄😄 pic.twitter.com/BBtQ4N1Vc2— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) December 29, 2022
राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पना तोमर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात में आराम फरमा रहे हैं जहां अश्लील भोजपुरी गाना स्टेज पर बजाया जा रहा है. और साथ ही तंज कसते हुए इसे पदयात्रा का सीक्रेट बताया. (आर्काइव लिंक)
👏राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान गहलोत जी और देश के शसक्त प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आदरणीय राहुल गांधी जी देश हित में जारी पदयात्रा के दौरान रात्रि विश्राम में आराम फरमाते हुए।🫣🫣
👆यह है 100 दिन पदयात्रा का सीक्रेट जिसे पूरा देश अनजान था।🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/sV1yuQfY7H— Alpana tomar🚩🙏🚩 (@alpana_tomar) January 5, 2023
फ़ैक्ट-चेक
मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए हमने गूगल पर की-वर्ड्स सर्च किया. हमें पंजाब केसरी द्वारा 16 दिसंबर 2022 को प्रकाशित एक आर्टिकल मिला जिसके मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के जयपुर में संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम में गायिका सुनिधि चौहान ने परफ़ॉर्म किया था.

यहां से मिली जानकारी के अनुसार, हमने डेट फ़िल्टर के साथ ट्विटर पर की-वर्ड्स सर्च किया. यहां पर हमें असली वीडियो 16 दिसंबर 2022 को ट्वीट किया हुआ मिला. इस वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा था कि राहुल गांधी जयपुर में सुनिधि चौहान के कॉन्सर्ट में हैं. गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में अश्लील भोजपुरी गाना नहीं चल रहा था, बल्कि गायिका सुनिधि चौहान गाना ‘Right Here Right Now’ गा रही थी.
Rahul Gandhi at Sunidhi Chauhan’s concert in Jaipur. pic.twitter.com/7w16x69buD
— Shantanu (@shaandelhite) December 16, 2022
कुल मिलाकर, राहुल गांधी के वीडियो में छेड़छाड़ कर उसका ऑडियो एडिट किया गया और उसमें अश्लील भोजपुरी गाना जोड़ा गया. असल में राहुल गांधी और अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के जयपुर में आयोजित संगीत कार्यक्रम में मौजूद थे जहां सुनिधि चौहान परफ़ॉर्म कर रही थी.





