सोशल मीडिया पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के नेता सीताराम येचुरी के नाम से एक ट्वीट शेयर हो रहा है. दावा है कि 2015 के इस ट्वीट में उन्होंने चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग को बॉस कहके सम्बोधित किया था.
कुछ और फ़ेसबुक यूज़र्स ने भी इस ट्वीट को शेयर करते हुए यही दावा किया है.
Sitaram Yechury: Boss… Boss… My Boss!
Xi Jinping: আমার কথায় ওঠ বস!ছুজ্য কান্ত মিচ্র: আমরা চীনের দালাল নই?! (জনান্তিকে)
Posted by Subhajit Bhawal on Monday, 22 June 2020
फ़ैक्ट-चेक
इस ट्वीट के फ़र्ज़ी होने का सबसे बड़ा सबूत ये है कि इसका जिस तारीख (20 अक्टूबर, 2015) के होने का दावा किया गया है उस वक़्त तक सीताराम येचुरी ट्विटर पर थे ही नहीं. वेब आर्काइव (webarchive.org) पर उनके ट्विटर हैंडल को सर्च करने से पता चलता है कि उन्होंने ट्विटर 28 अक्टूबर, 2015 को ज्वाइन किया था. यानी कि इस वायरल हो रहे कथित ट्वीट के 8 दिन बाद. नीचे दिख रहे स्क्रीनशॉट में डेट जिस सर्वर से आर्काइव किया गया है उसके टाइम ज़ोन के अनुसार दिख रही है. इसमें 12 घंटे का जोड़-घटाव हो सकता है.
इसके अलावा इस ट्वीट में टेक्स्ट और तस्वीर का अलाइनमेंट भी इसे फ़ेक साबित करता है. नीचे दिए गए 2 ट्वीट्स में सीताराम येचुरी के एक हालिया ट्वीट के स्क्रीनशॉट और इस वायरल फ़ेक ट्वीट के स्क्रीनशॉट को साथ रखकर ये तुलना कर के दिखाई गयी है.
ये दोनों बातें काफ़ी हैं इस ट्वीट को फ़र्ज़ी बताने के लिए. लेकिन ट्वीट में दिखने वाली तस्वीर को जब हमने रिर्वस इमेज सर्च किया तो 20 अक्टूबर, 2015 की द हिन्दू की रिपोर्ट मिली जिसमें ये मौजूद थी. इससे ये पता चलता है कि दोनों नेताओं ने 20 अक्टूबर, 2015 को या उससे पहले, मुलाक़ात की थी.
CPI (M) के ट्विटर हैंडल से भी इस ट्वीट को फ़र्ज़ी बताते हुए ट्वीट किया गया है.
इससे पहले भी सीताराम येचुरी की तस्वीरों को फ़ोटोशॉप कर गलत दावा किया गया था कि उन्होंने इंडियन आर्मी का अपमान करते हुए चीन का समर्थन किया.









