26 अगस्त को नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ में 1,200 से ज़्यादा लोगों की जान गई और भारी तबाही हुई. उसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. दावा किया गया कि ये वीडियो ‘ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड’ (GLOF) की घटना को दिखाता है. इसमें एक सर्च हेलिकॉप्टर से लिया गया फ़ुटेज है, जिसमें चीन में एक ग्लेशियर झील के टूटने का विजुअल्स दिखाया गया है. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस क्लिप को बड़े पैमाने पर शेयर किया है और दावा किया है कि यही नेपाल में आई बाढ़ की मुख्य वजह थी.

X यूज़र भावेश माने (@iambmane) ने 27 अगस्त को #NepalFloods हैशटैग के साथ यह क्लिप पोस्ट किया. इस आर्टिकल के लिखे जाने तक, पोस्ट को 20 लाख बार देखा जा चुका था और लगभग 2 हज़ार बार रिशेयर किया गया था. (आर्काइव)

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़: आपदाओं के पुराने वीडियो और AI से बनी तस्वीरें वायरल हुईं

दैनिक भास्कर के पत्रकार आशीष राय (@journorai) ने भी X पर ये क्लिप पोस्ट की, जिसे 20 लाख व्यूज़ और लगभग 4,000 रिशेयर मिले. (आर्काइव)

पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत (@राजपाल_बीजेपी), डॉ. किरण जे पटेल (@kiranpatel1977), प्रद्युम्न शर्मा (@pradhyu78651514), AH सिद्दीकी (@anwar0262) और (@greatandhranews) जैसे कई अन्य X यूज़र्स ने क्लिप को उसी दावे के साथ पोस्ट किया. (आर्काइव: 12345)

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

इस वायरल क्लिप से जुड़े दावों की सच्चाई जानने के लिए हमने इसे कई की-फ़्रेम्स लिए और फिर उन की-फ़्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया. इससे हमें 22 अगस्त को (@helipilotleigh) हैंडल वाले एक यूज़र की पोस्ट की गई इंस्टाग्राम रील मिली. इसमें वही फ़ुटेज है जो वायरल क्लिप में है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leigh Coates (@helipilotleigh)

कैप्शन में ली कोट्स नामक यूज़र ने बताया है कि ‘ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ़्लड’ (GLOF) क्या होता है. उन्होंने ये भी बताया है कि वीडियो में अलास्का के कोलंबिया ग्लेशियर पर ऐसी ही एक घटना दिखाई गई है.

उनके यूट्यूब चैनल के डिस्क्रिप्शन से पता चलता है कि वो अमेरिका की हैं और एक हेलिकॉप्टर पायलट हैं. वो फ़ेरी फ़्लाइट्स, पहाड़ी इलाकों में उड़ान भरने की एडवांस्ड ट्रेनिंग और एयरपोर्ट पर लैंडिंग में माहिर हैं.

हमने देखा कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल और यूट्यूब चैनल पर ग्लेशियर आउटबर्स्ट के ऐसे ही और भी वीडियो अपलोड किए हैं.

कुल मिलाकर, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के संदर्भ में हाल ही में वायरल हुआ वीडियो जिसमें ग्लेशियर फटने की घटना दिखाई गई है और जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये चीन का है — असल में अलास्का के कोलंबिया ग्लेशियर का है. इसे ली कोट्स नामक एक हेलिकॉप्टर पायलट ने नेपाल में बाढ़ आने से कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया था. इसलिए, ये दावा ग़लत और गुमराह करने वाला है कि इस वीडियो में दिखाई गई घटना 26 अगस्त को नेपाल में आई बाढ़ की सीधी वजह थी.

ग़लत
दावा:
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ का कारण

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें