भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें हिंदू और मुस्लिम समुदायों के दो लोग साथ में पार्टी का पोस्टर लेकर खड़े हैं. इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव से पहले शेयर किया गया है.
ये तस्वीर यूपी ईस्ट यूथ कांग्रेस ने ट्विटर और फ़ेसबुक (पहला, दूसरा) पर पोस्ट किया.
गंगा जमुनी तहजीब की तस्वीर
चंद ज़हरीले लोगो के जहर से
खत्म नही होने वाली ।ये तस्वीर इस और भी इशारा कर रही है कि उत्तरप्रदेश के दिल मे इस बार सिर्फ कांग्रेस है ।
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई
आपस में हम भाई भाई!बोलता उत्तरप्रदेश आ रही है काँग्रेस!#AaRahiHaiCongress pic.twitter.com/IfXYI7JRWk
— UP East Youth Congress (@IYC_UPEast) January 10, 2022
राजनेता जीतू गहरवार समेत वी सपोर्ट इंडियन नेशनल कांग्रेस जैसे कई फ़ेसबुक ग्रुप्स में ये तस्वीर शेयर की गई.
#AaRahiHaiCongress
गंगा जमुनी तहजीब की तस्वीर
चंद ज़हरीले लोगो के जहर से
खत्म नही होने वाली।ये तस्वीर इस और भी…
Posted by Jittu Gaharwar on Monday, 10 January 2022
एडिटेड तस्वीर
रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इस तस्वीर का एक और वर्जन मिला जिसमें यही लोग पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पोस्टर पकड़े हुए देखे जा सकते हैं. ये तस्वीर 3 मार्च, 2021 को फ़ेसबुक यूज़र प्रबीर कर राजारहट न्यूटाउन ने पोस्ट की थी.
प्रबीर की पोस्ट से एक दिन पहले ये तस्वीर ममता बनर्जी के राजनीतिक अभियान के फ़ेसबुक पेज ‘दीदी के बोलो’ ने 2 मार्च को पोस्ट की थी.
‘সামাজিক ঐক্য দিচ্ছে রায়
বাংলা নিজের মেয়েকেই চায়’আপনি কি আগামী দিনেও বাংলায় উন্নয়ন চান?
তাহলে, এই ওয়েবসাইটে গিয়ে…Posted by Didi Ke Bolo on Tuesday, 2 March 2021
कुल मिलाकर, कांग्रेस ने पार्टी का पोस्टर पकड़े अलग-अलग समुदायों के दो लोगों की एक फ़र्ज़ी तस्वीर पोस्ट की ताकि ये दिखाया जा सके कि दोनों समुदाय उनका समर्थन कर रहे हैं.
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.