सोशल मीडिया पर सलाखों के पीछे खड़े एक शख्स का वीडियो वायरल है. वीडियो क्लिप में कैमरामैन, मुश्ताक अहमद नामक एक दाढ़ी वाले व्यक्ति से पूछता है कि वो कहां रहता है और उसने क्या किया है. आदमी कहना है कि वो शाह टाउन में रहता है और बातचीत से पता चलता है कि उसने अपनी 25 साल की बेटी के साथ रेप किया था.

पाकिस्तानी-कनाडाई कॉलमिस्ट तारिक फ़तह ने एक ट्वीट को कोट-ट्वीट करते हुए लिखा, “इसकी पत्नी बीमार थी इसलिए 60 साल का भारतीय मुस्लिम व्यक्ति, ये स्वीकार कर रहा है कि अपनी यौन इच्छाओं को पूरा करने के लिए अपनी 25 साल की बेटी के साथ रेप किया.”

हालांकि, असली ट्वीट में ये दावा नहीं किया गया है कि ये घटना भारत की है. लेकिन तारिक फतह ने ये दावा किया कि वो व्यक्ति भारतीय है.

असली ट्वीट ‘@SanatanShreshth‘ ने किया है जिसमें लिखा है, “पत्नी बीमार है, इसलिए मुश्ताक अहमद ने अपनी ही बेटी के साथ #बलात्कार कर दिया.” इस यूज़र ने ट्वीट में वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी और अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी टैग करते हुए सवाल किया कि इस लड़की के लिए उन्होंने अपनी आवाज़ क्यों नहीं उठाई.

एक और यूज़र ने ये वीडियो क्लिप इसी तरह के कैप्शन के साथ ट्वीट की. (आर्काइव लिंक)

वायरल क्लिप को फ़ेसबुक पर भी इसी तरह के हैशटैग के साथ शेयर किया गया था और इसके साथ कई और हैशटैग भी किये गए हैं.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो में बताया गया है कि वो व्यक्ति ‘शाह टाउन’ का निवासी है. इसे ध्यान में रखते हुए हमने फ़ेसबुक पर उर्दू में की-वर्ड्स सर्च किया. इससे घटना से संबंधित कई वीडियोज़ सामने आए. कैप्शन के आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वायरल क्लिप पाकिस्तान के कराची की थी.

‘4 न्यूज़ पाकिस्तान’ नामक एक फ़ेसबुक पेज ने 21 अक्टूबर को ये वीडियो क्लिप शेयर की. कैप्शन के मुताबिक, आरोपी मुश्ताक अहमद पीड़िता का पिता है. एहसान-उल-हक से विवाहित उनकी बेटी नाज़ीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वो और उसका पति मनसेहरा हज़ारा में रहते हैं. उसके पिता ने उन्हें कराची आने के लिए कहा, साथ ही ये कहा कि वो उसके पति को एक निजी कारखाने में काम पर रखेगा. जब वो कराची आ गए, तो उसके पिता ने उसके पति को काम पर भेज दिया और उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया था.

 

کراچی بن قاسم پولیس کی کاروائی
بیٹی کے ساتھ زبردستی کرنے والا باپ گرفتار
مجھ سے میرا باپ چھری کے زور پر زبردستی کرتا تھا-بیٹی
ملزم کو بیٹی کی مدعیت میں درج مقدمے میں گرفتار کیا گیا۔ایس ایچ او
بن قاسم پولیس نے بیٹی کے ساتھ زنا جیسا گھناونا جرم کرنے والے باپ کو گرفتار کرلیا
ملزم مشتاق ولد نصیب خان نجی فیکٹری میں سیکورٹی گارڈ کی ڈیوٹی کرتا ہے
ایف آئی آر کے متن کے مطابق مدعیہ نازش زوجہ احسان الحق سکنہ شاہ ٹاون آئیڈیل سپر مارٹ نے بتایا ہے کہ میرے والد نے کئی بار مجھ سے زبردستی کی ہم کوہاٹ کے رہائشی ہیں اور شادی کو دس سال ہوچکے ہیں
شادی کے بعد میں اور میرا شوہر مانسہرہ ھزارہ میں رہائش پزیر تھے
میرے والد نے کال پر کہا تھا کہ تم لوگ کراچی آجاو میں احسان الحق کو نجی فیکٹری میں کام پر لگادیتا ہوں
میں اپنے شوہر اور بھائیوں کے ساتھ کراچی آگئی
کراچی آے ہو دس بارہ روز گزر چکے ہیں میرے والد نے میرے شوہر کو کام کے سلسلے میں باہر بھیجا اس کے باہر نکلتے ہی مجھ سے زیادتی کی کوشش کی
متن کے مطابق تین روز قبل مجھے گھر میں اکیلا پا کر میرے والد نے مجھ سے چھری کے زور پر زبردستی کی ا

Posted by 4 News Pakistan on Friday, 21 October 2022

आदिल तन्हा नाम के एक और फ़ेसबुक यूज़र ने भी 21 अक्टूबर को ये क्लिप शेयर की. इसके कैप्शन में पहले फ़ेसबुक वीडियो की तरह ही डिटेल दी गई है. हालांकि, इस यूज़र मामले की और अधिक जानकारी दी जिसके मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी. अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा. जब उसने अपने पति को आपबीती सुनाई तो उसने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पति अस्पताल में भर्ती था. एक बार जब वो ठीक हो गया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करने का फैसला किया.

آپ کے شہر میں21/10/2022 کو کیا ہو رہا ہے یہ جاننے کے لیے سٹی نیوز ایچ ڈی کا علاقائی بلیٹن دیکھیں

آپ کے شہر میں21/10/2022 کو کیا ہو رہا ہے یہ جاننے کے لیے سٹی نیوز ایچ ڈی کا علاقائی بلیٹن دیکھیں

Posted by City News HD Plus on Friday, 21 October 2022

ऑल्ट न्यूज़ को पाकिस्तानी चैनल सिटी न्यूज़ का प्रसारण भी मिला. 21 अक्टूबर की इस रिपोर्ट में इस जघन्य कृत्य के बारे में जानकारी दी गई है. वीडियो में 23 मिनट 45 सेकेंड पर, ऐंकर ने इस घटना के बारे में बताया. जब ऐंकर इस ख़बर की बात करता है, उस वक्त वायरल क्लिप से एक स्क्रीनग्रैब भी दिखाया जाता है. इससे भी ये बात कंफ़र्म होती है कि ये घटना पाकिस्तान की है.

آپ کے شہر میں21/10/2022 کو کیا ہو رہا ہے یہ جاننے کے لیے سٹی نیوز ایچ ڈی کا علاقائی بلیٹن دیکھیں

آپ کے شہر میں21/10/2022 کو کیا ہو رہا ہے یہ جاننے کے لیے سٹی نیوز ایچ ڈی کا علاقائی بلیٹن دیکھیں

Posted by City News HD Plus on Friday, 21 October 2022

ऑल्ट न्यूज़ ने मामले से संबंधित FIR की कॉपी के लिए पाकिस्तानी मल्टीमीडिया पत्रकार शिराज हसन से संपर्क किया. FIR में दी गई जानकारी भी सार्वजनिक डोमेन में मौजूद जानकारी की तरह ही थी. नीचे FIR की ट्रांसलेटेड कॉपी है. डॉक्यूमेंट का अनुवाद गूगल लेंस का इस्तेमाल करके किया गया है इसीलिए इसमें कुछ गलतियां भी हो सकती हैं.

शिराज हसन ने हमारे साथ ‘बिन कासिम पुलिस स्टेशन’ में पुलिस के साथ खड़े आरोपी की एक तस्वीर भी शेयर की.

कुल मिलाकर, पाकिस्तान के शाह टाउन में एक व्यक्ति ने अपनी वयस्क बेटी के साथ रेप किया. उस व्यक्ति ने कैमरे पर अपराध कबूल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पाकिस्तानी-कनाडाई कॉलमिस्ट तारिक फ़तह ने ये झूठा दावा किया कि ये घटना भारत की थी.

ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का वीडियो भारत का बताकर शेयर किया गया हो. इससे पहले, भूत भगाने के नाम पर नाबालिग को प्रताड़ित करके झाड़-फूंक करने का एक वीडियो, इस ग़लत दावे के साथ वायरल हुआ था कि भारत में एक हिंदू नाबालिग लड़की का जबरन धर्मांतरण किया गया. सितंबर की शुरुआत में, पाकिस्तान में ज़मीन विवाद में एकबुज़ुर्ग महिला को प्रताड़ित किए जाने का एक वीडियो भी भारत में सांप्रदायिक ऐंगल के साथ वायरल हुआ था.

तारिक फतह के ट्विटर अकाउंट पर 7.5 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोवर्स हैं. बहरहाल ऑल्ट न्यूज़ ने इन्हें बार-बार सोशल मीडिया पर ग़लत जानकारी शेयर करते हुए पाया है. इनमें अक्सर दावे सांप्रदायिक आधार पर किए गए होते हैं. ऑल्ट न्यूज़ ने पहले भी इसका डॉक्यूमेंटेशन किया है.

डोनेट करें!
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

Tagged:
About the Author

Kalim is a journalist with a keen interest in tech, misinformation, culture, etc