जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल है। इस वीडियो में फारुक अब्दुल्ला को किसी कार्यक्रम में “भारत माता की जय” का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया यूज़र्स यह वीडियो को इस संदेश के साझा कर रहे है कि,“श्रीमान अमित शाह के भारत के गृह मंत्री बनने के तुरंत बाद श्री फारुक अब्दुल्ला।” इसमें यह दावा किया गया है कि अमित शाह के प्रधानमंत्री मोदी के नए मंत्री मंडल के गृह मंत्री बनने के तुरंत बाद फारुक अब्दुल्ला ने यह नारे लगाए।

 

Soon after Mr. Amit Shah became Home Minister of India …. Mr. Farooq Abdullah …..

Posted by Hanumanlu Gangone on Monday, June 3, 2019

इसी दावे के साथ कुछ अन्य व्यक्तिगत सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो को ट्विटर और फेसबुक पर साझा कर रहे हैं।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो उनके किसी भाषण से संबधित है। यह नारा उन्होंने 20 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सर्वदलीय सभा में लगाया था। वीडियो में 5:30 मिनट पर आप सुन सकते हैं कि अब्दुल्ला ने लोगों को उनके साथ “भारत माता की जय” का नारा लगाने के लिए कहा था।

कई मुख्य धारा के मीडिया संगठनों ने श्री फारुक अब्दुल्ला की इस श्रद्धांजलि को रिपोर्ट किया था। 20 अगस्त,2018 को DNA द्वारा प्रकाशित किये गए एक लेख का शीर्षक,“देखिये:फारुक अब्दुल्ला ने वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि भारत माता की जय के नारों से की।”

अमित शाह की नियुक्ति के बाद फारुक अब्दुल्ला ने “भारत माता की जय” के नारे नहीं लगाए, एक पुराने वीडियो को इस गलत दावे से साझा किया गया है।

ग़लत
दावा:
फ़ारुक़ अब्दुल्ला ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें