सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अमेरिका के वर्जीनिया में ईद की नमाज़ के वक़्त एक हिन्दू महिला मस्जिद में घुस गई थी और उसने वहां हंगामा खड़ा किया था. ये वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि इस महिला ने इस्लामोफोबिक नारे भी लगाए थे. और बाद में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था. वायरल दावे में ये भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा, सरहद के बाहर के लोगों के बीच भी नफरत फैला रहे हैं. ट्विटर हैन्डल ‘@naeemarshadch’ ने ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ ट्वीट किया. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

वेरिफ़ाइड ट्विटर हैन्डल ‘@Saudi_News77’ ने भी इसी दावे के साथ ये वीडियो ट्वीट किया. (आर्काइव लिंक)

आवाज़ 24 नाम की एक वेबसाईट ने भी इस घटना के बारे में आर्टिकल पब्लिश किया और दावा किया कि एक हिन्दू महिला ने अमेरिका में ईद की नमाज़ के दौरान हंगामा किया था. (आर्टिकल का आर्काइव वर्ज़न)

कई यूज़र्स ने फ़ेसबुक और ट्विटर पर ये वीडियो ऐसे ही दावे के साथ पोस्ट किया है. वहीं ट्विटर हैन्डल ‘@niayayakkural’ ने तमिल टेक्स्ट के साथ ये वीडियो ट्वीट किया जिसमें हिन्दू महिला द्वारा वर्जीनिया की मस्जिद में हंगामा करने का दावा किया गया है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

और भी कई यूज़र्स ने ये वीडियो हिन्दू महिला का बताते हुए ट्वीट किया था, लेकिन बाद में इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया. बहरहाल ऐसे कुछ ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स आप आगे देख सकते हैं:

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो से संबंधित की-वर्ड्स सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को एक फ़ेसबुक पोस्ट मिला. इस पोस्ट में बताया गया है कि वर्जीनिया में 21 अप्रैल को ईद की नमाज़ के दौरान मानसिक रूप से बीमार एक मुस्लिम महिला ने ‘ऑल डलेस एरिया मुस्लिम सोसाइटी (ADAMS) सेंटर की मस्जिद’ में हंगामा किया था.

इस क्लू को ध्यान में रखते हुए हमने ‘ADAMS’ के बारे में सर्च किया. 22 अप्रैल को ADAMS ने इस घटना के बारे में एक पोस्ट किया था. पोस्ट के मुताबिक, “21 अप्रैल को वर्जीनिया की मस्जिद में हुई घटना में शामिल मुस्लिम महिला मानसिक रूप से बीमार थी.” आगे पोस्ट में बताया गया है कि इस घटना के बाद महिला के परिवारवालों ने माफी मांगी थी. वहीं महिला के परिवार ने ये वीडियो पोस्ट करनेवालों से रीक्वेस्ट की कि वो इसे सोशल मीडिया से डिलीट कर दें. वहीं ADAMS की सोशल सर्विसेज़ ने महिला के परिवार से मुलाकात कर उन्हें मदद कर रहे हैं.

वहीं हमने गूगल मैप्स पर मौजूद ADAMS की तस्वीरें भी देखीं. और इससे साफ हो गया कि ये वीडियो वर्जीनिया की ऑल डलेस एरिया मुस्लिम सोसाइटी (ADAMS) की मस्जिद का ही है.

Dear Community, Assalamu Alaykum, and Eid Mubarak,

We want to clarify that the recent incident at the mosque on…

Posted by All Dulles Area Muslim Society (ADAMS) on Saturday, 22 April 2023

ऑल्ट न्यूज़ के को-फ़ाउन्डर मोहम्मद ज़ुबैर ने भी वायरल ट्वीट्स पर रिप्लाइ करते हुए इस घटना की असलियत बताई थी. (लिंक 1, लिंक 2, लिंक 3)

कुल मिलाकर, अमेरिका का वर्जीनिया में मानसिक रूप से बीमार महिला मस्जिद में घुस गई थी. इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोगों ने दावा किया कि ये महिला हिन्दू थी और मुस्लिम समुदाय के प्रतीक नफरत के कारण उसने मस्जिद में हंगामा किया था.

ग़लत
दावा:
अमेरिका के वर्जीनिया में हिन्दू महिला ने मस्जिद में घुसकर किया हंगामा

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें