“जापान की सरकार ने इस वर्ष के अंत तक देश में सभी “माइक्रोवेव ओवन” का निबटारा करने का निर्णय लिया है, सभी नागरिक और संगठन जो इसका पालन नहीं करते हैं, उन्हें जेल भेज दिया जायेगा”।– (अनुवाद) इस संदेश को फेसबुक और ट्विटर पर साझा किया जा रहा हैं। संदेश में यह दिखाया गया है कि जापान की सरकार ने माइक्रोवेव ओवन पर प्रतिबंध लागू किया है और आगे इसका इस्तेमाल करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का ऐलान किया है। साझा किया गया संदेश कुछ इस प्रकार है:
व्हाट्सअप पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने ऑल्ट न्यूज़ को इस संदेश की पुष्टि करने के लिए अनुरोध किया है।
अफवाह
ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि जापान सरकार द्वारा माइक्रोवेव ओवन के उपयोग पर प्रतिबंध का यह दावा सोशल मीडिया में मई 2018 की शुरुआत से चल रहा है। अमेरिका की फैक्ट चेक वेबसाइटस्नूपस ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया है और पाया कि जापान की सरकार ने माइक्रोवेव पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसे रूस की व्यंग्यात्मक वेबसाइट ने बनाया था। इस व्यंगानात्मक लेख को बाद में कई स्पेनिश मीडिया संगठन द्वारा प्रकाशित किया गया था और फेसबुक पर भी साझा किया गया था।
रूस की एक वेबसाइट जिसका नाम, पनोरमा.पब है, ने 3 मार्च, 2019 को एक लेख इस शीर्षक, “Япония окончательно откажется от СВЧ-печей к 2020 году (जापान ने 2020 के अंत तक माइक्रोवेव को छोड़ने का एलान किया- अनुवाद)”- के साथ प्रकाशित किया है।
वेबसाइट में नीचे साफ यह लिखा गया है कि यह एक व्यंगात्मक वेबसाइट है, जिसमें व्यंग प्रकाशन “पनोरमा”, वेबसाइट पर सभी लेख सच्चाई का हास्यास्पद वर्णन है और कोई सच्ची खबर नहीं है। – (गूगल की मदद से किया हुआ संभावित ट्रांसलेशन)
इस लेख की प्रस्तावना को गूगल पर ट्रांसलेट करने से इंटरनेट पर वायरल संदेश से मिलता हुआ पाया गया है। “जापान की सरकार ने यह तय किया है कि इस साल के अंत तक देश के सभी माइक्रोवेव ओवन का नाश किया जाये। सभी नागरिक और संगठन को इसका पालन करना अनिवार्य है और जो भी इसकी अवहेलना करेगा उसे 5 से 15 वर्ष तक की जेल हो सकती है, यह अपराध की गंभीरता से तैय किया जायेगा”। इस प्रकार, लेख के इस व्यंगपूर्ण हिस्से को कॉपी-पेस्ट करके विश्वसनीय खबर के रूप में इंटरनेट पर साझा किया गया है।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.