तालिबानियों द्वारा PM मोदी को धमकी दिए जाने का बताकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ट्विटर यूज़र @itsmebonggirl ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कि तालिबानी PM मोदी को युद्ध की धमकी देते हुए कह रहे हैं कि कश्मीर अफ़गानिस्तान का हिस्सा है और पश्तुनियों से ताल्लुक रखता है. वो दावा कर रहे हैं कि उनका जो भी है वो हासिल कर के रहेंगे. (आर्काइव लिंक)

व्हाट्सऐप पर भी ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. ऑल्ट न्यूज़ को इसकी पड़ताल के लिए कई रिक्वेस्ट मिलीं.

This slideshow requires JavaScript.

खुद को BJP UP की सोशल मीडिया हेड बताने वाली ऋचा राजपूत ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लो भाई धमकी भी आ गई तालिबान से.” (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो शेयर किया गया है. पवन सक्सेना नाम के यूज़र ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “यह धमकी भारत को नहीं मोदी को को नही यह धमकी आपके लिए हैं आपकी आने बाली पीढी के लिए है।। #जागोहिंदूजागो” कुछ पाकिस्तानी यूज़र ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया है.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो के एक फ़्रेम का यांडेक्स पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें मालूम चला कि 2019 से ये वीडियो इन्टरनेट पर मौजूद है. अगस्त 2019 में यूट्यूब पर कई यूज़र ने इसे अपलोड किया था. इसे अपलोड करते हुए लिखा गया है अफ़गान मुजाहिद्दीन भारत के ख़िलाफ़ और पाकिस्तान के साथ है.

इस वीडियो में व्यक्ति को कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं कई दिनों से सुन रहा हूं कि इंडिया पाकिस्तान को जंग की धमकी दे रहा है. मैं इंडिया के हिन्दू हुकूमत को बता देना चाहता हूं कि हम पाकिस्तानी आर्मी और आवाम के साथ हैं. तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो.”

कई यूज़र्स ने फ़ेसबुक पर भी ये वीडियो 2019 में शेयर किया था. सिटी मोबाइल कम्युनिकेशन नाम के पेज ने ये वीडियो 27 फ़रवरी 2019 को अपलोड किया था. इसके अलावा पाकिस्तान के आर्मी जनरल जावेद बाजवा के एक फ़ैन पेज ने ये वीडियो 21 फ़रवरी 2019 को अपलोड किया था.

ऑल्ट न्यूज़ इस वीडियो के बारे में कोई मीडिया रिपोर्ट ढूंढने में नाकाम रहा और वीडियो में दिख रहे शख्स के बारे में भी पता नहीं चल पाया है. हमारी जांच जारी है. जैसे ही कुछ जानकारी मिलेगी, इस रिपोर्ट को अपडेट किया जायेगा.

हालांकि, इतना पता चल गया है कि ये वीडियो हाल का नहीं है. 2 साल से ज़्यादा पुराना वीडियो अफ़गानिस्तान पर तालिबानियों के कब्ज़े के बाद भारत को धमकी के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.


ब्राज़ील का वीडियो श्रीनगर में आतंकी पकड़े जाने के दावे के साथ वायरल, देखिये

असत्य
दावा:
अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद तालिबानियों ने भारत को धमकी दी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है।

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें