सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. वीडियो में जलभराव के बीच चला एक ई-रिक्शा दिखता है जो जो कुछ देर में पलट जाता है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. आर्टिकल लिखे जाने तक इसे 15,700 बार देखा जा चुका है. (ट्वीट का आर्काइव लिंक)

INC TV ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ ट्वीट किया. (आर्काइव लिंक)

फ़ेसबुक पेज ‘U.P East Youth Congress’ और ‘छौरै जाटव के’ ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

की-वर्ड्स सर्च करते हुए ऑल्ट न्यूज़ को ‘यूपी पुलिस फ़ैक्ट-चेक’ का ट्वीट मिला. इसमें बताया गया कि ये वीडियो राजस्थान के जनपद दौसा का था.

आगे, सर्च करते हुए हमें 2 अक्टूबर 2021 की नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में वीडियो शेयर करते हुए बताया गया है कि ये राजस्थान के दौसा का है. आगरा फाटक के पास सड़क पर गड्ढे के कारण ई-रिक्शा पलट गया था.

दैनिक भास्कर ने भी राजस्थान के इस वीडियो के बारे में खबर दी थी.

फ़ेसबुक पर भी यूपी पुलिस ने इस वीडियो की असलियत बतायी थी.

कुल मिलाकर, राजस्थान के दौसा में सड़क के गड्ढे के कारण रिक्शा पलट गया जिसका वीडियो उत्तर प्रदेश का बताकर शेयर किया गया.


मीडिया ने राकेश टिकैत का अधूरा बयान दिखाकर कहा कि उन्होंने मीडिया को धमकी दी, देखिये

ग़लत
दावा:
उत्तर प्रदेश में सड़क के गड्ढे के चलते रिक्शा पलटी

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें