खुद को ‘आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल’ के प्रवक्ता बताने वाले अभिषेक कुशवाहा ने 14 जुलाई 2023 को एक वीडियो शेयर कर लिखा, “यह श्रीनगर है और विशेष सुरक्षा बल के कमांडो एक आतंकवादी की बाइक को रोकते हैं और आतंकवादी को प्रतिक्रिया के लिए समय दिए बिना उसे अपनी गिरफ्त में ले लेते हैं।”

वीडियो में पुलिस की गाड़ी एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वो बच निकलने की कोशिश में गिर पड़ता है. इतने में ही एक पुलिसकर्मी गाड़ी से निकलकर बाइक सवार पर कूद पड़ता है और उसे ज़मीन पर गिरा देता है. यहां उसे हिरासत में ले लिया जाता है.

@ajaychauhan41 और @ncsukumar1 ने भी ये वीडियो ऐसे ही दावों के साथ शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

2021 में भी हुआ था वायरल

BJP दिल्ली की प्रवक्ता निगहत अब्बास ने 13 अगस्त 2021 को ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि ये श्रीनगर में आतंकवादी को लाइव गिरफ़्तार किए जाने का वीडियो है. उन्होंने बाद में ट्वीट डिलीट कर लिया लेकिन इसका आर्काइव यहां देखा जा सकता है.

सहारा समय टीवी के ऐंकर रमेश अवस्थी ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए यही दावा किया. (आर्काइव लिंक)

 

श्रीनगर live – आतंक वादी गिरफ़्तार। भारतमाता के वीरो की जय हो। 🙏🇮🇳🙏 #Kashmir

Posted by Ramesh Awasthi on Friday, 13 August 2021

फ़ेसबुक पेज इंडिया फ़र्स्ट ने भी ये वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया जिसे 97 हज़ार से अधिक बार देखा गया. इसके अलावा ये वीडियो फ़ेसबुक और ट्विटर पर कई लोगों ने इसी दावे के साथ शेयर किया.

This slideshow requires JavaScript.

फ़ैक्ट-चेक

वीडियो के एक फ़्रेम का रिवर्स इमेज सर्च करने से मालूम चला कि ये ब्राज़ील का वीडियो है. 2 अगस्त 2021 को ब्राज़ील के कई मीडिया चैनल्स ने इस बारे में ख़बर दी थी. इन रिपोर्ट्स में घटना के विज़ुअल्स भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल के लड़के को पुलिस ने ‘संदिग्ध कार्य’ करते हुए देखा. पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन वो भागने लगा. कई सड़कों से भागते-भागते वो पुलिस की पकड़ में आया. इस घटना का वीडियो वहां खड़े लोगों ने बना लिया और पुलिस के इस ऐक्शन का वीडियो चर्चा में आ गया.

ब्राज़ील के कई प्रमुख मीडिया आउटलेट्स ने इस ख़बर की जानकारी दी थी.

इस तरह, ब्राज़ील में एक लड़के को हिरासत में लिये जाने का वीडियो श्रीनगर में आतंकवादी पकड़े जाने के दावे से शेयर किया गया.


उन्नाव में योगी सरकार ने अवैध मस्जिद और उसके आस-पास बने घर तुड़वा दिए? देखिये

ग़लत
दावा:
श्रीनगर में आतंकवादी पकड़े जाने का लाइव वीडियो

यह सामग्री तथ्यात्मक रूप से गलत या गढ़ी हुई है.

हमारी कार्यप्रणाली पढ़ें