फेसबुक और व्हाट्सएप पर व्यापक रूप से शेयर किए जा रहे एक संदेश के अनुसार, दुनियाभर में समाचार प्रसारित करने वाले ब्रिटिश मीडिया संगठन BBC द्वारा किए गए चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण का नतीजा निकला है कि सत्तारूढ़ भाजपा अपने 2014 से बेहतर प्रदर्शन करके सत्ता में जबरदस्त वापसी करने वाली है।
@SMHoaxSlayer @boomlive_in @QuintFactCheck @AltNews kindly check this viral msg…. looks suspect. pic.twitter.com/egdmZKEBRp
— Ashes to ashes (@ashes24_7) April 9, 2019
इस संदेश के अनुसार, जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संभावित परिणाम सूचीबद्ध हैं, भाजपा को सबसे खराब स्थिति में 543 लोकसभा सीटों में से, 323 सीटें मिलेंगी, जबकि सबसे अच्छी स्थिति में 380 सीटों का परिदृश्य होगा। इस संदेश के साथ BBC के मुखपृष्ठ का लिंक जुड़ा हुआ है, जिसे नीचे दोहराया गया है।
भाजपा की सीटें बढ़ेंगी और 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेगी CIA & ISI सर्वे…*
*CIA* अमरीकी खुफिया एजेंसी
*ISI* पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी
*भाजपा-सबसे खराब प्रदर्शन* = 323 सीटें।
*भाजपा-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन * = 380 सीटें
राज्य रेंज
न्यूनतम/अधिकतम
◆आंध्र प्रदेश (25) = 3 से 4
◆अरुणाचल प्रदेश (2) = 2 से 2
◆असम (14) = 8 से 10
◆बिहार (40) = 30 से 35
◆छत्तीसगढ़ (11) = 6 से 8
◆गोवा (2) = 2/2
◆गुजरात (26) = 24 से 25
◆हरियाणा (10) = 6 से 8
◆हिमाचल प्रदेश (4) = 4 से 4
◆जम्मू और कश्मीर (6) = 3 से 3
◆झारखंड (14) = 8 से 10
◆कर्नाटक (28) = 24 से 25
◆केरल (20) = 2 से 3
◆मध्य प्रदेश (29) = 24 से 25
◆महाराष्ट्र (48) = 36 से 38
◆मेघालय (2) = 1 से 1
◆मिजोरम (1) = 1
◆मणिपुर (2) = 1
◆नगालैंड (1) = 1
◆उड़ीसा (21) = 8 से 10
◆पंजाब (13) = 5 से 6
◆राजस्थान (25) = 20 से 24
◆सिक्किम (1) = 1
◆तमिलनाडु (39) = 28 से 30
◆तेलंगाना (17) = 1 से 2
◆त्रिपुरा (2) = 2
◆उत्तर प्रदेश (80) = 45 से 70
◆उत्तराखंड (5) = 5
◆पश्चिम बंगाल (42) = 10 से 12
◆अंडमान निकोबार (1) = 1
◆चंडीगढ़ (1) = 1
◆दादरा नगर हवेली (1) = 1
◆दमन और दीव (1) = 1
◆लक्षद्वीप (1) = 1
◆दिल्ली (7) = 6 से 7
◆पुडुचेरी (1) = 1
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं* –(अनुवाद)
दिलचस्प बात यह है कि यह संदेश कहता है कि यह सर्वेक्षण अमरीका और पाकिस्तान की विदेश-संबंधी खुफिया एजेंसियों क्रमशः CIA और ISI द्वारा किया गया है। इसी संदेश का एक और संस्करण इन शब्दों से शुरू होता है, “#BBCब्रिटिश चैनल ने अपने सर्वे में दी चौकाने वाली जानकारी।” यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस संदेश के साथ BBC के होमपेज का लिंक संलग्न किया गया है, ताकि यह प्रतीत हो कि यह ‘सर्वेक्षण’ BBC द्वारा किया गया था।
फेसबुक पर कई लोगों ने अपनी टाइमलाइन पर इस संदेश को कॉपी-पेस्ट किया है। यह संदेश ट्विटर पर भी मौजूद है, हालांकि, अब तक ट्वीट्स की संख्या कम है।
ऐसा कोई सर्वे नहीं
यह संदेश पूरी तरह फ़र्ज़ी है। BBC द्वारा इस तरह का कोई चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण नहीं किया गया है। वास्तव में, यह ब्रॉडकास्टर, भारत के लिए चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण करता ही नहीं है। ऑल्ट न्यूज़ को दिए एक बयान में, BBC के प्रवक्ता ने कहा, ”लोकसभा चुनावों का यह फर्जी सर्वेक्षण व्हाट्सएप और फेसबुक पर, इसके BBC न्यूज़ का होने का दावा करने वाले संदेश के साथ, प्रसारित हो रहा है। हम यह बिल्कुल स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह फ़र्ज़ी है और यह BBC का नहीं है। BBCभारत में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों का समर्थन नहीं करता है।”
पूर्व में भी, 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव और राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले, दोनों राज्यों में सत्ताधारी पार्टी को आगे दिखाते हुए फर्जी चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण प्रसारित करने के लिए, BBC के नाम और लोगो का दुरुपयोग किया गया था। अभी चल रहे लोकसभा चुनाव के इस दौर में भी इस तरह के फ़र्ज़ी चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण व्यापक रूप से प्रसारित किए जाने की आशंका है।
सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें.
बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.